The Lallantop

क्या सच में राहुल गांधी ने शराब के साथ चिकन खाया?

राहुल के सामने वाली प्लेट पर चिकन के टुकड़े दिख रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर.
दावा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. तस्वीर में राहुल के सामने मेज पर खाने का सामान रखा है. खाने में ड्राइ फ्रूट्स, चिकन के अलावा गिलास में शराब जैसा दिखने वाला पेय पदार्थ भी दिख रहा है. इस फोटो को शेयर कर सोशल मीडिया यूज़र्स राहुल गांधी पर तंज कस रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फेसबुक यूज़र रवि राजपूत ने तस्वीर को शेयर कर लिखा, 

तपस्वी, तपस्या में लीन है.

Advertisement
फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट.

ट्विटर यूज़र ठाकुर शुभम सिंह बीजेपी ने कैप्शन में इमोजी यूज कर लिखा, (आर्काइव)

तपस्वी तपस्या में लीन!

ट्वीट का स्क्रीनशॉट.

कई और सोशल मीडिया यूज़र्स ने वायरल तस्वीर को ऐसे ही मिलते-जुलते दावों के साथ शेयर किया है.

Advertisement
पड़ताल

 'दी लल्लनटॉप' की पड़ताल में वायरल तस्वीर एडिटेड निकली. असली तस्वीर में राहुल के सामने वाली मेज पर शराब की जगह चाय रखी हुई है. 

सबसे पहले हमने वायरल तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च की मदद से वायरल तस्वीर को खोजा. सर्च से हमें असली तस्वीर पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता के ट्विटर अकाउंट पर मिली. परंजॉय ने 7 जनवरी, 2023 को वायरल तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा था,

यह महज इत्तेफाक था: आज सुबह मैं पंजाब यात्रा पर था और तभी वहां से भारत जोड़ो यात्रा निकली. कुछ कठिनाई के बाद, मैं राहुल गांधी से तब मिल पाया जब वह करनाल से कुछ किलोमीटर दूर एक ढाबे पर खाना खा रहे थे. हमने राजनीति, अर्थशास्त्र और भारत के सबसे अमीर लोगों पर चर्चा की.

7 जनवरी को ही परंजॉय ने राहुल से मुलाकात को लेकर एक और ट्वीट में लिखा,

मैंने उन्हें रवि नायर और मेरे द्वारा लिखित "द राफेल डील: फ्लाइंग लाइज़?" नामक पुस्तक भेंट की.

दोनों तस्वीरों को गौर से देखने पर आप समझ जाएंगे कि ड्राइ फ्रूट्स की जगह चिकन और चाय के गिलास की जगह शराब का गिलास एडिट करके लगाया है.

दोनों तस्वीरों की तुलना.
कहां पहुंची भारत जोड़ो यात्रा?

7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के अंबाला पहुंच चुकी है. अब तक यात्रा 10 राज्यों के 52 जिलों को कवर कर चुकी है और अब कश्मीर का श्रीनगर करीब 200 किमी बाकी रह गया है. 

नतीजा 

हमारी पड़ताल में राहुल गांधी की तस्वीर एडिटेड निकली. असली तस्वीर में न तो शराब है और न ही चिकन. वायरल फोटो को पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता ने खींचा है और इसे 7 जनवरी, 2023 को ट्वीट किया था.

Advertisement