The Lallantop

बस की छत पर भाषण देते राहुल गांधी का वीडियो वोट अधिकार यात्रा का है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें राहुल एक बस की छत पर खड़े होकर जनता को संबोधित कर रहे हैं. ये वीडियो राहुल की वोट अधिकार यात्रा का बताया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
बस की छत पर भाषण देते राहुल का वीडियो वोट अधिकार यात्रा का है?
दावा:

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वोट अधिकार यात्रा पर निकले हैं. यात्रा 17 अगस्त से शुरू हुई है. 20 जिले होते हुए 1300 किलोमीटर का सफर तय करेगी. यात्रा में उनका साथ देंगे बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव. लेकिन इसी बीच एक वीडियो वायरल है जिसमें राहुल एक बस की छत पर खड़े होकर जनता को संबोधित कर रहे हैं. ये वीडियो राहुल की वोट अधिकार यात्रा का बताया जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विकास बंसल नाम के यूज़र ने वायरल वीडियो को शेयर किया. वोट अधिकार यात्रा कैप्शन के साथ लिखा, “बस की छत पर चढ़े जननायक.”

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इसी तरह के दावे कई अन्य यूजर्स ने किए हैं जिन्हें आप यहां और यहां देख सकते हैं.

Advertisement
पड़ताल

तो क्या है सच्चाई? क्या ये वीडियो राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का है. ये जानने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स सर्च किया. हमें जनवरी, 2024 में अपलोड किया गया एक वीडियो मिला. जिसमें वायरल वीडियो का लंबा वर्जन मौजूद है. नाम के चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में बताया गया है कि ये वीडियो असम-मेघालय बॉर्डर का है. उस वक्त राहुल भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले थे.

यूट्यूब वीडियो का स्क्रीनशॉट
यूट्यूब वीडियो का स्क्रीनशॉट

यानी ये साफ है कि वीडियो करीब डेढ़ साल पहले से इंटरनेट पर है. हमें जनवरी, 2024 में छपी कई मीडिया रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब देखा जा सकता है. इंडिया टुडे एनई की वेबसाइट पर 23 जनवरी को छपी रिपोर्ट में बताया गया है कि राहुल अपनी बस के ऊपर से USTM यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर छात्रों की एक भारी और अचानक उमड़ी भीड़ को संबोधित कर रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा कि वे यूनिवर्सिटी के अंदर छात्रों को संबोधित करने वाले थे.  हालांकि, कांग्रेस नेता ने दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को फोन करके उनका निमंत्रण रद्द करने को कहा, ताकि वे यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित न कर सकें.

राहुल गांधी का बस पर चढ़कर संबोधित करने का ये वीडियो हमें उनके पर भी मिला. वीडियो 23 जनवरी, 2024 को दूसरे एंगल से अपलोड किया गया है. जिसमें भी यही जानकारी है कि वीडियो असम-मेघालय बॉर्डर का है.

Advertisement

नतीजा

कुल मिलाकर, साफ है कि राहुल का बस की छत पर संबोधन करने का वीडियो डेढ़ साल पुराना है. वीडियो असम-मेघालय बॉर्डर का है जिसे बिहार में चल रही वोट अधिकार यात्रा का बताकर शेयर किया जा रहा है.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: बैठकी: लल्लनटॉप न्यूजरूम में बांसुरी आर्टिस्ट रोनू मजूमदार ने गजब का माहौल बांध दिया

Advertisement