The Lallantop

'जय श्री राम' वाले गाने पर जमकर नाचे जिम्बाब्वे के क्रिकेटर्स? 2022 में पहुंचे तो क्या मिला?

सोशल मीडिया पर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल है.

Advertisement
post-main-image
कहा जा रहा है कि जिम्बाब्वे के क्रिकेटर जय श्री राम गाने पर डांस कर रहे हैं. (तस्वीर क्रेडिट- Twitter@Sudhasahu12)
दावा

सोशल मीडिया पर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल है. इसमें टीम के खिलाड़ी डांस करते दिख रहे हैं. और गाना बज रहा है ‘भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा’. अब इस वीडियो को शेयर करते हुए कई लोग ये दावा कर रहे हैं,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जिम्बाब्वे के क्रिकेटर जय श्री राम गाने पर डांस कर रहे हैं. दुनिया में बदलाव आ रहा है. समूचा विश्व अब श्री राम के करीब जा रहा है.

गुजरात में BJP के यूथ विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष हार्दिक भवसार ने भी ये वीडियो शेयर किया है. साथ में लिखा,

Advertisement

"टीम जिम्बाब्वे. इनकी टीशर्ट देखो ये जिस गाने पे नाच कर खुशी व्यक्त कर रहे हैं वो बताता है कि दुनिया प्रभु श्री राम के करीब जा रही है. समूचे विश्व में बदलाव आ रहा है. नहीं बदल रहे तो भारत के सेक्युलर और ठगबंधन. जय श्री राम."

(आर्काइव लिंक)

भाजपा महिला मोर्चा महासमुंद्र की जिला अध्यक्ष सुधा साहू ने भी वायरल वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, 

Advertisement

"टीम जिम्बाब्वे, इनकी टीशर्ट देखो ये जिस गाने पर नाच कर खुशी व्यक्त कर रहे हैं वो बताता है की दुनिया में बदलाव आ रहा है… नहीं बदल रहे तो भारत के सेक्युलर."

सुधा साहू का ट्वीट
पड़ताल

वायरल वीडियो में डांस वाले हिस्से के एक कीफ्रेम को रिवर्स सर्च करने पर हमें जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का एक ट्वीट मिला. इस ट्वीट में वायरल वीडियो से मिलता-जुलता वीडियो 28 अक्टूबर 2022 को पोस्ट किया गया था. इसमें 0:42 सेकेंड से 0:56 सेकेंड तक वायरल वीडियो का हिस्सा देखा जा सकता है. इस दौरान जिम्बाब्वे के खिलाड़ी डांस करते और झूमते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन वायरल वीडियो में मौजूद ऑडियो इस वीडियो के बैकग्राउंड में सुनाई नहीं दे रहा है.

इससे साफ है कि वायरल वीडियो में ऑडियो को अलग से जोड़कर वीडियो को एडिट किया गया है.

हमें असल वीडियो यूट्यूब चैनल Cricket Value पर भी मिला. इसमें भी जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों को मैच के बाद जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है.

वायरल वीडियो के शुरुआती हिस्से में एक महिला इस वीडियो के बारे में बताते हुए नज़र आ रही है. इस हिस्से के एक कीफ्रेम को सर्च करने पर हमें फैक्ट चेकिंग संस्थान ‘’ का एक वीडियो मिला. एक नवंबर 2022 को अपलोड किए गए इस वीडियो में वायरल वीडियो का शुरुआती हिस्सा देखा जा सकता है. असल में यह वीडियो अक्टूबर 2022 में भी वायरल हुआ था, जिसका फैक्ट चेक ‘Factly’ ने किया था. उसके फैक्ट चेक के शुरुआती हिस्से को भ्रामक दावे के साथ दुबारा शेयर किया जा रहा है.

बता दें, बीते साल हुए टी20 क्रिकेट वर्ल्डकप में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को हराया था. मैच के बाद जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने मैदान पर डांस करते हुए जीत का जश्न मनाया था.

नतीजा

हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ. जिम्बाब्वे क्रिकेट खिलाड़ियो के डांस का वीडियो एडिट करके गलत दावे के साथ शेयर किया गया है. असल वीडियो में खिलाड़ी ‘जय श्री राम’ गाने पर डांस नहीं कर रहे हैं.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: पड़ताल: राहुल गांधी के वायरल वीडियो का सच क्या निकला?

Advertisement