किया जा रहा है कि बर्थडे मनाने के इस क्रूर तरीके के कारण लड़के की मौत हो गई. (आर्काइव
)
ट्विटर यूजर Eminent Woke ने वायरल वीडियो ट्वीट कर
कैप्शन लिखा,
'मॉडर्न बर्थडे सेलिब्रेशन ट्रेजडी में बदल गया.अनजाने में बर्थडे पर मारा गया दोस्त.'
Modern Birthday celebration turned in tragedy... unknowingly friends killed on birthday.. madness😡 pic.twitter.com/rTgJIWqrjp
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. (आर्काइव
)
किया है. लोग यूट्यूब पर वायरल वीडियो के कमेंट बॉक्स में लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं,(आर्काइव
)
वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पूरा वीडियो गौर से देखा. वीडियो के अंत में अंग्रेजी भाषा में जो मैसेज लिखकर आता है, उससे वीडियो के स्क्रिप्टेड होने की बात साफ हो जाती है. अंग्रेजी में लिखे मैसेज का हिंदी अनुवाद हैं,
'वीडियो देखने के लिए धन्यवाद. कृपया ध्यान रखें कि इस पेज में स्क्रिप्टेड ड्रामा और पैरोडी है. ये शार्ट फिल्में केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं.'

शेयर किये जा रहे वीडियो में लिखे मैसेज का स्क्रीनशॉट
इसके बाद हमने वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद से खोजा. सर्च से हमें 2 मार्च 2020 को हमसा नंदिनी
के वेरिफाइड फेसबुक पेज से पोस्ट किया गया यही वीडियो मिला. (आर्काइव)
हमसा नंदिनी ने कैप्शन में इस वीडियो के स्क्रिप्टेड होने की बात लिखी है. हम कैप्शन का हिंदी अनुवाद यहां लिख रहे हैं -
'इस तरह सेलिब्रेट न करें. देखने के लिए धन्यवाद. कृपया ध्यान रखें कि इस पेज में स्क्रिप्टेड ड्रामा और पैरोडी हैं. ये शार्ट फिल्में केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं.'

हमसा नंदिनी के एकाउंट पर मिले वीडियो का स्क्रीनशॉट.
हमसा नंदिनी आम तौर पर ऐसे ही स्क्रिप्टेड वीडियो बनाने के लिए मशहूर है. फेसबुक पर उनके कई वीडियो पर तो 2 मिलियन से भी ज्यादा व्यू हैं. नतीजा हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. वायरल वीडियो एक स्क्रिप्टेड वीडियो है जिसकी कहानी पहले से ही लिखी जा चुकी थी. वीडियो केवल जागरूकता फैलाने के मकसद से हमसा नंदिनी फेसबुक पेज से पोस्ट किया गया था. वीडियो में दिख रहे सभी लड़के एक्टिंग कर रहे हैं.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक
करें. ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक
और फेसबुक लिंक
पर क्लिक करें.













.webp?width=275)







