The Lallantop

डिंपल यादव पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने क्या एक और मौलाना को पीट दिया?

सपा कार्यकर्ताओं ने मौलाना साजिद रशीदी के साथ एक न्यूज चैनल में मारपीट की थी. अब मारपीट का एक दूसरा वीडियो वायरल है. वीडियो में एक आदमी समाजवादी पार्टी की लाल टोपी पहने देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि डिंपल यादव के अपमान के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने एक और मौलाना को पीट दिया.

Advertisement
post-main-image
डिंपल यादव पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने क्या एक और मौलाना को पीट दिया?

'ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन' के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. जिससे आहत कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने साजिद रशीदी के साथ एक न्यूज चैनल में मारपीट कर दी. अब इसके बाद मारपीट का एक दूसरा वीडियो वायरल है. वीडियो में एक आदमी समाजवादी पार्टी की लाल टोपी पहने देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि  डिंपल यादव के अपमान के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने एक और मौलाना को पीट दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
दावा

निक्कू सिंह नाम की एक यूज़र ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा,”अखिलेश यादव में तो चुप्पी साध रखी है डिंपल यादव के अपमान पर लेकिन सपाई तो अब मौलाना लोगों को नहीं छोड़ रहे हैं. आज एक और मौलाना को सपाईयों ने कूट दिया.”

निक्कू सिंह के पोस्ट का स्क्रीनशॉट
निक्कू सिंह के पोस्ट का स्क्रीनशॉट


इसी तरह यति शर्मा नाम के यूज़र ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अखिलेश यादव में तो चुप्पी साध रखी है डिंपल यादव के अपमान पर लेकिन सपाई तो अब मौलाना लोगों को नहीं छोड़ रहे हैं भाई. आज एक और मौलाना को सपाईयों ने कूट दिया.” 

Advertisement

 

पड़ताल

तो क्या है वीडियो की सच्चाई?  ये जानने के लिए हमने वीडियो के कुछ फ्रेम को गूगल इमेज पर सर्च किया. हमें   31 मई, 2025 को अपलोड किया गए कई वीडियो मिला. जिसमें वायरल वीडियो का हिस्सा देखा जा सकता है. ऐसा ही एक वीडियो मयंक उपाध्याय ने किया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, बुलंदशहर में सपा की बैठक में सपा के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट. बैठक में सपा के नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी प्रेमपाल यादव उपस्थित थे.

Advertisement

इससे मदद लेते हुए हमने कुछ कीवर्ड सर्च किए. ‘एबीपी न्यूज’ की वेबसाइट पर 30 मई को छपी रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट में वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट भी मौजूद है. रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो यूपी के बुलंदशहर के स्याना तहसील का है. जहां सपा की बूथ लेवल की बैठक में दो गुट आपस में भिड़ गए थे. बाद में दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवा दिया गया.

वीडियो में सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली का बयान छपा है. उनका कहना था कि ये हाथापाई फैजान कुरैशी और बल्लू कुरैशी के बीच हुई थी. मतलूब ने कहा था कि झगड़ रहे लोग पार्टी में किसी भी पद पर नहीं थे. वीडियो में नज़र आ रहे व्यक्ति फैजान को छह महीने पहले ही पार्टी से निकाल दिया गया था. यानी ये साफ है  कि वीडियो मौलाना साज़िद रशीदी के डिंपल यादव पर कॉमेंट करने से दो महीने पहले का है. ये तो हो गई वायरल वीडियो की बात. अब बात कि मौलाना साज़िद रशीदी ने कॉमेंट क्या किया था. साजिद रशीदी ने एक टीवी शो में सांसद डिंपल यादव के कपड़ों पर सवाल उठाए थे. उनपर काफी अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी.  जिसके बाद काफी विवाद हुआ था. समाजवादी पार्टी ने मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई थी.  

नतीजा

कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि वायरल वीडियो का डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी से कोई संबंध नहीं है. वीडियो दो महीना पुराना है.
 

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: वसीम बरेलवी ने सुनाया जौन एलिया का किस्सा, शाहरुख ने फोन कर क्यों मनाया था?

Advertisement