साल 2013. रोहित शेट्टी की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ रिलीज़ हुई. कहानी में शाहरुख का किरदार तमिलनाडु के एक गांव में फंस जाता है. इस वजह से रोहित को साउथ बेल्ट से एक्टर चाहिए थे. साउथ की नामी एक्ट्रेस नयनतारा को अप्रोच किया गया. ये दीपिका वाले रोल के लिए नहीं था. ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के मेकर्स नयनतारा को सिर्फ एक गाने के लिए चाहते थे. लेकिन नयनतारा ने ये रोल करने से मना कर दिया. इसका कारण सीधे तौर पर मीडिया में कभी बाहर नहीं आया. हालांकि बताया जाता है कि सिर्फ एक गाने के लिए नयनतारा ये फिल्म नहीं करना चाहती थीं. आगे उनकी जगह प्रियमणि को फाइनल किया गया और गाना बना ‘वन टू थ्री फोर’.
कभी शाहरुख खान, आमिर खान की फिल्म को न कहने वाली नयनतारा को अडल्ट फिल्म की वजह से नाम क्यों बदलना पड़ा?
नयनतारा से पूछा गया कि आपको अपने करियर में किस बात का अफसोस है. उनका जवाब था, 'गजनी फिल्म करने का'.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)















