The Lallantop
Logo

थलपति विजय की 'वारिसु' ट्रेलर में वो सारे गुण हैं, जो एक जबरदस्त मसाला एंटरटेनर में होने चाहिए

बेशुमार स्वैग, धुआंधार एक्शन, जबरदस्त इमोशन और तगड़ी स्टारकास्ट.

Advertisement

Thalapathy Vijay की फिल्म Varisu का ट्रेलर आ गया है. ये फैमिली के नेपथ्य में सेट एक्शन एंटरटेनर है. फिल्म में वो सारे गुण हैं, जो एक मसाला फिल्म में होने चाहिए. सुपरस्टार एक्टर. क्वॉलिटी सपोर्टिंग कास्ट. पॉपुलर म्यूज़िक. धुआंधार एक्शन. और फैमिली वाला इमोशनल एंगल. इसलिए इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस के लिहाज से श्योर शॉट हिट माना जा रहा है. विजय को ऐसी एक फिल्म की ज़रूरत है भी. क्योंकि उनकी पिछली फिल्म Beast उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement


 

Advertisement
Advertisement