The Lallantop
Logo

'सिकंदर' की शूटिंग के लिए सलमान खान ने छोड़ा 'बिग बॉस ओटीटी 3'!

जब Bigg Boss OTT 3 शुरू होगा, तब Salman Khan अपनी फिल्म Sikandar का पहला शेड्यूल शूट कर रहे होंगे. जब शो आखिरी चरण में पहुंचेगा, तब वो 'सिकंदर' की फुल फ्लेज्ड शूटिंग में जुटे होंगे.

Advertisement

Bigg Boss OTT का तीसरा सीज़न शुरू होने वाला है. इस शो के पहले सीज़न को Karan Johar ने होस्ट किया था. दूसरे सीज़न में Salman Khan की वापसी हुई. अब खबर आ रही है कि Bigg Boss OTT 3 से सलमान खान दूरी बना सकते हैं. क्योंकि इस शो के डेट्स उनकी फिल्म Sikandar की शूटिंग से टकरा रहे हैं. ऐसे में 'बिग बॉस' के मेकर्स अन्य सेलेब्रिटीज़ के साथ बातचीत कर रहे हैं. इसमें Sanjay Dutt, Anil Kapoor और Karan Johar जैसे नाम शामिल हैं. पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 'बिग बॉस' के मेकर्स चाहते हैं कि सलमान ही शो के ओटीटी वर्ज़न का तीसरा सीज़न होस्ट करें. मगर सलमान के पास डेट्स का मसला है. अगर रिपोर्ट्स की मानें, तो BB OTT 3, जून के पहले हफ्ते से शुरू होने वाला है. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement