Salman Khan जल्द ही अपनी फिल्म Sikandar का शूट शुरू करने वाले हैं. पहले खबरें थीं कि इस फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल मई में शुरू होगा. अगस्त से फुल फ्लेज्ड तरीके से फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा. मगर ‘सिकंदर’ की शूटिंग शेड्यूल को लेकर नया अपडेट आया है. रिपोर्ट्स की मानें, तो सलमान खान स्टारर इस फिल्म की शूटिंग इस साल जून में शुरू होगी. फिलहाल मुरुगादास अपनी तमिल एक्शन फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसमें शिवकार्तिकेयन लीड रोल में हैं. इसे SK 23 बुलाया जा रहा है. वो जून तक इस फिल्म का काम निपटाकर पूरी तरह से ‘सिकंदर’ पर फोकस करना चाहते हैं.
सलमान खान सबसे पहले Sikandar के एक्शन सीन शूट करेंगे, मेकर्स ये बड़ी बात दर्शकों से छुपाएंगे
पहले खबरें थीं कि इस फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल मई में शुरू होगा.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










