The Lallantop
Logo

दी कश्मीर फाइल्स का ज़िक्र करते हुए रेणुका शहाणे ने बच्चे की पिटाई वाले वीडियो पर क्या कहा

रेणुका के अलावा प्रकाश राज और स्वरा भास्कर जैसे एक्टर्स ने भी मुजफ्फरनगर वाले वीडियो की आलोचना की है.

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक डरा देने वाला वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में एक महिला टीचर क्लास के एक स्टूडेंट को बाकी बच्चों से थप्पड़ लगवा रही है. ऐसा सिर्फ इसलिए कर रही है क्योंकि वो बच्चा मुस्लिम है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो जिले के नेहा पब्लिक स्कूल का है. जिस बच्चे को पीटा जा रहा है उसकी बस इतनी गलती थी कि वो होमवर्क करना भूल गया था. लेकिन आरोपी टीचर तृप्ता त्यागी ने उसके समुदाय की वजह से उसे सज़ा देने का फैसला किया. मामला बढ़ जाने के बाद इस अपराध को जस्टिफाय करने के लिए अलग-अलग सफाइयां भी दी गईं. इस वीडियो के बाहर आने के बाद से इंटरनेट उबाल पर है. लोगों में गुस्सा है. टीचर के खिलाफ कड़ी सज़ा की मांग रहे हैं. इस घटना पर रिएक्ट करने वालों में सिर्फ आम जनता नहीं, बल्कि सेलिब्रिटीज़ ने भी टीचर के खिलाफ सख्त सज़ा की मांग की है. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement