The Lallantop
Logo

'YRF की हालत खराब थी, लेकिन 'पठान' ने सब कुछ बदल कर रख दिया' - रानी मुखर्जी

रानी ने बताया कि कोरोना पैंडेमिक के बाद YRF की कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में उतरीं. लेकिन ये सभी फ्लॉप हुईं. उसके बाद Pathaan ने गेम बदला.

Advertisement

Shah Rukh Khan की फिल्म Pathaan ने उनका कमबैक करवाया. बड़े परदे पर हिंदी फिल्मों की वापसी हुई. हाल ही में Rani Mukerji ने बताया कि उस फिल्म ने Yash Raj Films (YRF) के लिए भी पूरा सीन बदल कर रख दिया था. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ‘पठान’ ने इंडिया में 543.05 करोड़ रुपए छापे. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 1000 करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन किया था. फिल्म से जुड़े सभी लोगों की चांदी हुई. रानी ने बताया कि कोरोना पैंडेमिक के बाद YRF की कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में उतरीं. लेकिन ये सभी फ्लॉप हुईं. आदित्य चोपड़ा को भरोसा था कि ये फिल्में सिनेमाघरों के लिए ही बनी हैं, इसी वजह से उन्हें ओटीटी पर रिलीज़ नहीं किया गया था. देखें वीडियो.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement