Ranbir Kapoor की पिछले साल आई Animal फिल्म ने उन्हें सुपरस्टार की कैटेगरी में लाकर खड़ा कर दिया. फिल्म को भले ही पोलराइज़िंग रिव्यूज़ मिले हों. मगर रणबीर के एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. रिसेंटली रणबीर ने अपनी आने वाली कुछ बड़ी फिल्मों पर बड़े अपडेट्स दिए हैं. सबसे पहले बात Brahmastra के दूसरे पार्ट की. अयान मुखर्जी की ये फिल्म इंडियन सिनेमा में एक अलग तरह का एक्सपेरिमेंट था. अब इसके दूसरे पार्ट की तैयारी चल रही है. Red Sea Film Festival में इसी पर बात करते हुए रणबीर ने बताया कि पार्ट 2 फिलहाल राइटिंग स्टेज पर है. पार्ट वन का नाम शिवा था, दूसरे का नाम देव होगा. अभी हमने फिल्म की कास्ट अनाउंस नहीं की है. देखें वीडियो.
रणबीर कपूर के पास धूम 4, लव एंड वॉर और ब्रह्मास्त्र जैसी बड़ी फिल्में आने वाली हैं
रणबीर की अगली फिल्म नितेश तिवारी वाली 'रामायण' होने वाली है. बजट के मामले में ये रणबीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है. फिल्म में रणबीर, भगवान राम का रोल निभाने वाले हैं.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















