The Lallantop

SVC63 के लिए सलमान ने शूट किया सीटीमार एंट्री सीन, मगर लोग थिएटर में नहीं देख पाएंगे?

सलमान खान और नयनतारा स्टारर SVC 63 का ये प्रोमो ईद-उल-अधा पर रिलीज़ किया जाएगा!

Advertisement
post-main-image
नेशनल अवॉर्ड विनिंग प्रोड्यूसर दिल राजू SVC63 को प्रोड्यूस कर रहे.

Salman Khan और एंट्री सीन्स. ये एक अलग लव स्टोरी है. दशकों से फिल्मों में उनकी एंट्री को दर्शक किसी त्योहार की तरह सेलिब्रेट करते आए हैं. जल्द ही ऐसा एक बार फिर होने जा रहा है. खबर है कि Vamshi Paidipally ने SVC63 के लिए उनका एंट्री सीक्वेंस फिल्मा लिया है. बताया जा रहा है कि इसमें दर्शकों को उनका सालों पुराने मासी अवतार देखने को मिलेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिछले दिनों रिपोर्ट आई थी कि मेकर्स SVC63 को 'द मैसेंजर' टाइटल दे सकते हैं. दैनिक भास्कर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वामसी इसे एक एक्शन और स्पाय ड्रामा के रूप में डेवलप कर रहे. मगर इस दौरान वो सलमान के उस कमर्शियल हीरो इमेज के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे, जिसके लिए लोग उन्हें पसंद करते रहे हैं. ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने मुंबई में फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है. इसमें उन्होंने सलमान का एंट्री सीन शूट किया गया.

हालांकि ये सीक्वेंस लोगों को सिनेमाघरों में भी देखने को मिले, इसकी संभावना कम है. बताया जा रहा कि इसे फिल्म के प्रोमो के तौर पर फिल्माया गया है. फिल्म की रिलीज़ में अभी काफी वक्त है, इसलिए मेकर्स इस प्रोमो को सिर्फ सोशल मीडिया पर ही पोस्ट करेंगे. हालांकि ये महज अटकलें हैं. असलियत क्या है, ये प्रोमो रिलीज़ के बाद ही मालूम पड़ेगा. पिछले दिनों मिड-डे ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि मेकर्स जल्द ही मूवी का ऑफिशियल टाइटल रिवील करेंगे. मगर इसके लिए वो सादे-सिंपल पोस्टर से संतुष्ट नहीं हैं. इसीलिए उन्होंने सलमान और नयनतारा के साथ मुंबई में अलग से एक धारधार प्रोमो शूट किया है. ये एंट्री सीन उसका ही हिस्सा है. दावा किया जा रहा कि मेकर्स ये अनाउंसमेंट प्रोमो ईद-उल-अधा पर रिलीज़ करेंगे. इस साल ये त्योहार 27 मई को है. इसकी पुष्टि तो नहीं हुई, पर संभावना है कि फिल्म का टाइटल रिवील उसके आसपास ही होगा.

Advertisement

सलमान की हालिया फिल्म 'मातृभूमि' के टीज़र को लोगों से काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिला था. ऐसे में वामसी की मूवी और इस अनाउंसमेंट टीज़र से जनता की काफी उम्मीदें हैं. हालांकि वो इस उम्मीद में कितना खरा उतरते हैं, ये वक्त आने पर ही पता चलेगा. ताज़ा अपडेट ये है कि सलमान और नयनतारा मुंबई वाला काम पूरा कर चुके हैं. अब वो मनाली शेड्यूल की तैयारी कर रहे. उसके बाद उन्हें हैदराबाद आना है, जहां फिल्म के विलन से उनका फेस-ऑफ होगा. चर्चा है कि विलन के रोल में फ़हाद फासिल या अक्षय खन्ना को कास्ट किया जा सकता है. लेकिन ऑफिशियल कंफर्मेशन के लिए हमें थोड़ा और इंतज़ार करना होगा.

वीडियो: सलमान की SVC63 का डार्क अवतार, कसीनो सेट में होगा खतरनाक एक्शन

Advertisement
Advertisement