प्रियंका चोपड़ा ग्रैमी पर पहने ड्रेस पर भयंकर ट्रोल हुईं तो ये इंस्टाग्राम पोस्ट कर जवाब दिया
सबसे बड़े म्यूज़िक अवॉर्ड में पहुंची प्रियंका की नाभि ताड़ती रही जनता.
Advertisement
ग्रैमी अवॉर्ड्स. वही, जो रहमान ‘जय हो’ के लिए जीत चुके हैं और हनी सिंह अपने गानों में जीतने की बात करते हैं. यहां इंडिया से जुड़ा कोई म्यूज़िक तो नहीं था. लेकिन प्रियंका चोपड़ा थीं. प्रियंका खुद भी गाती हैं लेकिन इस बार वो अपने म्यूज़िशियन पति निक जोनस के साथ इस सेरेमनी में हिस्सा लेने पहुंचीं थीं. ग्रैमी में इस बार सिंगर बिली एलिश का जलवा रहा. लड़की ने एक ही बार में 5 ग्रैमी अवॉर्ड्स जीते, जिसमें बेस्ट सॉन्ग और बेस्ट एल्बम जैसे अवॉर्ड्स भी शामिल हैं. लेकिन अपने को बिली से कोई मतलब नहीं था. क्योंकि अपनी जनता सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करने और ज्ञान पिलाने में लगी हुई थी. अब फंक्शन वगैरह से फ्री होकर प्रियंका चोपड़ा ने जवाब दिया.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















