The Lallantop
Logo

प्रशांत नील की फिल्म 'सलार' 2023 में शाहरुख़ खान की 'डंकी' से भिड़ी थी, सलार 2 पर अब ये दावा कर रहे

21 दिसंबर 2023 को शाहरुख खान की 'डंकी' रिलीज़ हुई. वहीं 22 दिसंबर को प्रभास और प्रशांत नील की 'सलार' सिनेमाघरों में उतरी. दोनों अलग किस्म की फिल्में थीं.

Advertisement

दिसंबर 2023 देश के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश में से एक का साक्षी बना. 21 दिसंबर को शाहरुख खान की 'डंकी' रिलीज़ हुई. वहीं 22 दिसंबर को प्रभास और प्रशांत नील की 'सलार' सिनेमाघरों में उतरी. दोनों अलग किस्म की फिल्में थीं. दोनों ही फिल्मों से जनता को भारी उम्मीदें थीं. मगर इस टकराव ने दोनों की ही कमाई को नुकसान पहुंचाया. प्रशांत ने तो पब्लिकली ये तक कह दिया कि वो अपनी प्रभास स्टारर फिल्म से खुश नहीं हैं. लेकिन अब उन्होंने सलार 2 को लेकर बड़ा दावा किया है. 

Advertisement

Advertisement
Advertisement