The Lallantop
Logo

रणबीर कपूर की Ramayan बनी भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फिल्म, बजट बढ़कर पहुंचा 800 करोड़

सेट से राम और सीता बने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फोटोज़ लीक हो गईं.

Advertisement

नितेश तिवारी की Ramayana की शूटिंग शुरू हुई. सेट से राम और सीता बने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फोटोज़ लीक हो गईं. उसके पता चला कि 'रामायण' को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी Prime Focus के पास फिल्म के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स ही नहीं हैं. यानी फिल्म की कहानी और नाम इस्तेमाल करने के अधिकार अभी तक Madhu Mantena के पास ही है. जिन्होंने ये प्रोजेक्ट शुरू किया था. जो कि इस प्रोजेक्ट से अलग हो चुके हैं. अब खबर आ रही है कि 'रामायण' हिंदी नहीं, भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है. इस फिल्म को बनाने के लिए 835 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है.

Advertisement

Advertisement
Advertisement