संजय लीला भंसाली का पैशन प्रोजेक्ट है ‘बैजू बावरा. कई सालों से इस फिल्म को लेकर मीडिया में खबरें आती रही हैं. पहले बताया गया कि रणबीर कपूर को इस रोल में फाइनल कर लिया गया है. फिर खबरें उड़ी कि किसी वजह से फिल्म को ही डिब्बाबंद कर डाला. बताया गया कि भंसाली का बहुत मन था लेकिन अब वो ये फिल्म नहीं बनाने वाले. हालांकि कुछ समय पहले फिर से फिल्म को लेकर खबरों का सिलसिला गर्म होने लगा. मीडिया रिपोर्ट्स ने दावे किए कि भंसाली अब इस फिल्म को रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ बनाने वाले हैं. अब इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक और बड़ा अपडेट आया है. बताया जा रहा है कि नयनतारा को फिल्म में एक मेजर रोल के लिए अप्रोच किया गया है. देखें वीडियो.
नयनतारा संजयलीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' में अहम रोल करने वाली हैं
साउथ में लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा ने शाहरुख खान स्टारर 'जवान' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था. उनकी अगली फिल्म भंसाली का पैशन प्रोजेक्ट हो सकता है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















