The Lallantop
Logo

कनिका कपूर ने कोरोना वायरस से लोगों के इलाज का जुगाड़ करने का मन बना लिया है

खुद कोरोना से संक्रमित थीं और अब पूरी तरह स्वस्थ हैं.

Advertisement

सिंगर कनिका कपूर एक बार फिर से चर्चा में हैं. कोविड-19 से पूरी तरह ठीक होने के बाद अब उन्होंने इस बीमारी से जूझ रहे बाकी लोगों की मदद करने का मन बनाया है. कनिका अपना प्लाज़्मा डोनेट करेंगी. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टर्स कनिका के घर जाकर उनका ब्लड सैंपल लेंगे. ताकि उसकी जांच की जा सके कि उनके प्लाज़्मा से बाकी मरीज़ों का इलाज किया जा सकता है या नहीं. अगर सबकुछ सही रहता है, तो 28-29 अप्रैल को कनिका अपना प्लाज़्मा डोनेट करेंगी.

Advertisement

Advertisement
 

Advertisement