The Lallantop
Logo

जवान के एंड क्रेडिट सॉन्ग रमैया वस्तावैया में शाहरुख खान के साथ पूरी स्टारकास्ट होगी

बताया जा रहा है कि ये गाना शूट हो चुका है. 'जवान' की टीम इस गाने के VFX पर जी-जान से लगी हुई है.

Advertisement

कल Jawan का पहला गाना आया Zinda Banda. बताया जा रहा है कि इसी के साथ फिल्म के प्रमोशंस की प्रक्रिया शुरू हो रही है. आगे कुछ गाने और आएंगे. उसके बाद सीधे रिलीज़ से पहले फिल्म का दूसरा ट्रेलर आएगा. अब खबर आ रही है 'जवान' के एंड क्रेडिट सॉन्ग के बारे में. बताया जा रहा है कि Ramaiya Vastavaiya के साथ कई गानों को मिलाकर एक नया गाना तैयार किया गया है. इसमें Shahrukh Khan के दोनों किरदार नज़र आएंगे. 'जवान' में शाहरुख खान, बाप और बेटे दोनों का किरदार निभा रहे हैं. पिता का नाम विक्रम बताया जा रहा है. बेटे वाले कैरेक्टर का नाम आज़ाद. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement