Akshay Kumar स्टारर Welcome to the Jungle Trailer को पब्लिक से कैसे रिएक्शंस मिल रहे हैं? Alia Bhatt और Bobby Deol की Alpha French Film La Femme Nikita की नकल है? Ajay Devgn की Dhamaal 3 का Trailer कब और कहां लॉन्च किया जाएगा? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'वेलकम 3' का ट्रेलर देख लोग बोले- "क्या फालतू फिल्म है...!"
ट्रेलर आते ही लोगों ने कहा- "टीज़र की बची-खुची कसर, ट्रेलर ने पूरी कर दी."


# 'वेलकम 3' का टीज़र देख लोग बोले- ब्लॉकबस्टर लोडिंग
26 जून को रिलीज़ हो रही 'वेलकम टु द जंगल' का ट्रेलर आया है. ट्रेलर मज़ेदार है. हर सीन में कोई पंच या कोई विज़ुअल ऐसा है जिस पर हंसी आती है. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी और राजपाल यादव का किरदार तो मज़ेदार हैं ही. मगर कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की जुगलबंदी इसे और ह्यूमरस बना रही है. इसमें कुछ पर्सनल रेफरेंसेज़ भी हैं. जैसे रवीना टंडन अक्षय की कॉलर पकड़ कर पूछती हैं- 'कहां थे तुम 20 साल से?' और अक्षय कहते हैं, 'अपने घर पर'. सोशल मीडिया पर इसके लिए आ रहे रिएक्शंस से लग रहा है कि लोगों को भी ट्रेलर पसंद आया. जनता लिख रही है कि टीज़र में जो कसर रह गई थी, वो सब मेकर्स ने ट्रेलर में पूरी कर दी. चुनिंदा रिएक्शंस हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं. आदिनाथ फणसे नाम के एक यूज़र ने यूट्यूब पर लिखा,
"पहले मुझे लगा, क्या फ़ालतू फिल्म है. मगर अब मैं इसे देखने के लिए एक्साइटेड हूं."
NS राजपूत नाम के यूज़र ने लिखा,
"ट्रेलर ऐसा है, तो पिक्चर कैसी होगी. वाह क्या बात."
दमन सिंह ने लिखा,
“ब्लॉकबस्टर ऑफ 2026. अक्की, अन्ना, परेश की तिकड़ी.”
एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,
"लंबी चौड़ी स्टार कास्ट प्लस इतने सारे अलग-अलग एलिमेंट्स. एक ही फिल्म में एक्शन कॉमेडी पैरोडी सोशल मैसेज सब एक साथ. अहमद खान खुद को रूसो ब्रदर्स समझता है क्या?"
ट्रेलर की लंबाई कुछ लोगों को ज्यादा लगी. इस पर एक यूज़र ने लिखा,
"इसे ट्रेलर क्यों बोलते हो, सीधे शॉर्ट फिल्म ही घोषित कर दो."
एक और यूज़र ने लिखा
"ट्रेलर के पहले मिनट के बाद मैंने कहा- अबे जल्दी कर, कल पनवेल निकलना है."
एक यूज़र ने लिखा,
“हंसाना आसान नहीं है. एक्शन रोमैंस आर्मी बेस्ड इमोशनल फिल्मों से बहुत मुश्किल है कॉमेडी. और इस फिल्म के ट्रेलर का हर सीन हंसा रहा है. अक्षय कुमार ने साबित कर दिया कि उनके पास कितना कुछ है ऑफर करने को. सलमान शाहरुख ने फुलऑन कॉमेडी में हाथ भी नहीं डाला. पर अक्षय हर जॉनर में हिट है. टीज़र में जो कसर रह गई थी, सब ट्रेलर ने पूरी कर दी. ब्लॉकबस्टर लोडिंग.”
# फ्रेंच फिल्म की नकल है आलिया भट्ट की 'अल्फ़ा?
आलिया भट्ट स्टारर 'अल्फ़ा' का टीज़र आया और कुछ ही देर में लोगों ने इसकी चीर फाड़ कर डाली. इसे मशहूर फ्रेंच फिल्म 'ला फाम निकिता' की नकल बताया जा रहा है. टीज़र का ओपनिंग सीन जिसमें बॉबी आलिया को बर्थडे गिफ्ट में एक रूम की चाभी देते हैं, वो तो हूबहू कॉपीड है. लोगों ने सोशल मीडिया पर 1990 की इस फ्रेंच फिल्म और 'अल्फ़ा' का सीन साथ में डाला है. इस कॉपी की वजह से YRF की जमकर अलोचना हो रही है.
# 'दी सोशल रेकनिंग' का टीज़र रिलीज़
माइकी मैडिसन और जेरेमी एलेन व्हाइट स्टारर 'दी सोशल रेकनिंग' का टीज़र आया है. ये साल 2010 में आई 'दी सोशल नेटवर्क' का सीक्वल है. इसमें एक यंग फेसबुक इंजीनियर (माइकी मैडिसन) कंपनी को एक्सपोज़ करने का मन बनाती है. इसमें वॉल स्ट्रीट जर्नल के एक रिपोर्टर (जेरेमी एलेन व्हाइट) की मदद लेती है. मुकदमा होता है और कोर्ट के ट्रायल में मार्क ज़करबर्ग से कई सवाल पूछ जाते हैं. मार्क ज़करबर्ग का रोल जेरेमी स्ट्रॉन्ग ने किया है. एरॉन सॉर्किन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.
# 'मोआना' का ट्रेलर आया, रिलीज़ 10 जुलाई को
ड्वेन जॉनसन और कैथरीन लागाइया स्टारर 'मोआना' का ट्रेलर आया है. ये डिज़्नी की एनिमेटेड फिल्म 'मोआना' का लाइव एक्शन रीमेक है. ट्रेलर में मोआना अपने आइलैंड को बचाने की कोशिश कर रही है. और इसमें मॉवी (ड्वेन जॉनसन) उसकी मदद करता है. समुद्र के अंदर की खूबसूरत दुनिया और सुंदर जलजीव फिल्म के हाईलाइट हैं. थॉमस केल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# इमैजिका पर लॉन्च होगा 'धमाल 4' का ट्रेलर!
अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' का ट्रेलर कल 12 जून को आने वाला है. मेकर्स इसे ग्रैंड और इनोवेटिव तरीके से लॉन्च करेंगे. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक 'धमाल 4' का ट्रेलर मुंबई के पॉपुलर एम्यूज़मेंट पार्क इमैजिका में लॉन्च होगा. ये वेन्यू फिल्म की थीम को देखते हुए चुना गया है, जो खज़ाना ढूंढने से जुड़ी है. यहां फिल्म का 60 फीट का पोस्टर भी लॉन्च किया जाएगा. इस फिल्म में जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, रवि किशन, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और उपेंद्र लिमये भी ज़रूरी किरदारों में हैं. इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 10 जुलाई को रिलीज़ होगी.
# 'पहाड़पंगिरा' के बाद 'पक्षीतीर्थ' लाएंगे राही अनिल बर्वे
'तुम्बाड' फेम डायरेक्टर राही अनिल बर्वे की अगली फिल्म 'पहाड़पंगिरा' साल 2027 में रिलीज़ होनी है. मगर इसके आने से पहले ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म भी अनाउंस कर दी है. टाइटल है 'पक्षीतीर्थ'. उनकी X पोस्ट के मुताबिक ये फिल्म 2030 में आएगी. और ये पक्षी काकभुशुंडी की कहानी पर आधारित होगी. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार काकभुशुंडी एक कौए का नाम है. वो पूर्व जन्म में अयोध्या में रहने वाला अभिमानी ब्राह्मण था. लोमश ऋषि के श्राप से वो कौआ बन गया.
वीडियो: 'वेलकम टु द जंगल' का आया टीजर, क्या ये ‘ट्रॉपिक थंडर’ की नकल है?



















