The Lallantop
Logo

G-20 समिट के दौरान दिल्ली को बंद रखने का ऐलान, जिससे शाहरुख खान की जवान की कमाई प्रभावित होगी

पूरी दिल्ली के सिनेमाघर बंद रहेंगे कि या एक खास इलाके में, इसे लेकर अभी स्पष्ट निर्देश नहीं आए हैं. किसी भी सूरत में 'जवान' फंसेगी.

Advertisement

G-20 Summit के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में पब्लिक हॉलीडे का ऐलान किया जाना है. ये समिट 9 और 10 सितंबर को होना है. इसमें हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के बड़े नेता और ब्यूरोक्रेट लोग दिल्ली आ रहे हैं. उन्हें ट्रैफिक में न फंसना पड़े. न ही उनकी सिक्योरिटी खतरे में पड़े. इसलिए दिल्ली सरकार ने 8-10 सितंबर तक दिल्ली को बंद रखने का प्लान बनाया है. पंगा ये है कि 7 सितंबर को दुनियाभर में Shahrukh Khan की फिल्म Jawan रिलीज़ होने वाली है. दिल्ली के बंद होने से फिल्म की कमाई पर अच्छा-खासा फर्क पड़ेगा. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement