The Lallantop
Logo

फिल्म रिव्यू- फास्ट X

किसी कहानी के लिए इससे बुरी बात क्या हो सकती है कि आप उसे 90 फीसदी खत्म करने के बावजूद ये नहीं जानना चाहते कि उसका अंत कैसे होता है.

Advertisement

Fast & Furious फ्रैंचाइज़ की 11वीं फिल्म Fast X आई है. समझ नहीं आ रहा है क्यों? ऐसी कौन सी बात थी, जो कहने के लिए मेकर्स को 11 फिल्में बनानी पड़ीं. फैमिली इकलौती टॉपिक है, जिसके बारे में ये फ्रैंचाइज़ बात करती है. अगर इस सीरीज़ की फैमिली ट्री बनाएंगे, तो आपका पुनर्जन्म के कॉन्सेप्ट से भरोसा उठ जाएगा. क्योंकि यहां कोई मरता ही नहीं. जो पिछली फिल्म में मरा, वो अगली फिल्म में वापस आ जाता है. 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज़ को उसके धुआंधार, लॉजिक और फिज़िक्स को धता बताने वाले एक्शन के लिए जाना जाता है. 'फास्ट X' में भी वो देखने को मिलता है. मगर मसला ये है कि सिर्फ वही देखने को मिलता है. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement