The Lallantop

'एनिमल' को तो कुचल दिया, अब 'सलार' को भी धो डालेगी 'धुरंधर 2'!

अमेरिका की अडवांस बुकिंग में 'धुरंधर 2' ने गर्दा उड़ा दिया है, बना सकती है नया इतिहास.

Advertisement
post-main-image
ट्रेड प्रेडिक्शन है कि 'धुरंधर 2' 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी. ऐसा हुआ तो ये प्रभास की 'सलार' को पछाड़कर बिगेस्ट A-रेटेड ओपनर बन जाएगी.

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 ने US Advance Booking में Ranbir Kapoor की Animal को पछाड़ दिया. क्या ये फिल्म Prabhas Salaar का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? Salman Khan के पिता Salim Khan की Health पर क्या अपडेट है? क्या Madhubala की Biopic में Aneet Padda उनका किरदार निभाएंगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'एनिमल' को कुचला, अब 'सलार' को भी धोएगी 'धुरंधर 2'! 

अमेरिका की अडवांस बुकिंग में 'धुरंधर 2' धुआंधार परफॉर्म कर रही है. वेंकी बॉक्स ऑफिस के मुताबिक, प्रीमियर शोज़ के लिए US में अब तक इसके तकरीबन 45 हज़ार टिकट बिक चुके हैं. जिससे ये फिल्म साढ़े छह करोड़ रुपये कमा चुकी है. साल 2023 में 'एनिमल' ने अडवांस बुकिंग में पांच करोड़ 97 लाख रुपये कमाए थे. 'धुरंधर 2' ने इसे शुरुआती कुछ दिनों में ही पछाड़ दिया है. रिलीज़ तक ये और बड़ी कमाई कर लेगी. ट्रेड प्रेडिक्शन है कि 'धुरंधर 2' 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी. अगर ऐसा हुआ तो ये प्रभास की 'सलार' को पछाड़ कर बिगेस्ट A-रेटेड ओपनर बन जाएगी. सैकनिल्क के मुताबिक 'सलार' ने पहले दिन 90.7 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था.

Advertisement

# आर्नोल्ड की 'प्रीडेटर' और 'कमांडो' का सीक्वल बनेगा

आर्नोल्ड श्वॉर्जनेगर की तीन क्लासिक फिल्मों के सीक्वल बनने की ख़बर है. और दी आर्नोल्ड फैन साइट के मुताबिक ये अपडेट्स ख़ुद आर्नोल्ड ने दिए हैं. ये जानकारी उन्होंने कोलम्बस में हर साल होने वाले आर्नोल्ड स्पोर्ट्स फेस्टिवल में दी. उन्होंने कहा, "डायरेक्टर डैन ट्रैक्टेनबर्ग अगली 'प्रीडेटर' में मुझे लेना चाहते हैं. फॉक्स स्टूडियोज़ ने 'कमांडो 2' की स्क्रिप्ट भी तैयार कर ली है. 'किंग कोनन' (कोनन 3) के लिए उन्होंने कमाल के राइटर-डायरेक्टर को हायर किया है. वो जिन्होंने टॉम क्रूज़ की पिछली चार फिल्में लिखी थीं." आर्नोल्ड का इशारा क्रिस्टोफ़र मक्वारी की तरफ़ था.

# मधुबाला की बायोपिक में अनीत पड्डा करेंगी उनका रोल?

Advertisement

लेजेंडरी एक्टर मधुबाला की बायोपिक बनने जा रही है. इस फिल्म को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करेंगे. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक मधुबाला का किरदार निभाने के लिए अनीत पड्डा को साइन किया गया है. आलिया भट्ट स्टारर 'डार्लिंग्स' वाली जसमीत के. रीन ये फिल्म डायरेक्ट करेंगी.

# लक्ष्य ने छोड़ दी करण जौहर की 'दोस्ताना 2'?

'दोस्ताना 2' बनने जा रही है. विक्रांत मैसी, लक्ष्य लालवानी और प्रतिभा रांटा को इसमें कास्ट भी कर लिया गया था. मगर फिल्मफेयर के मुताबिक लक्ष्य ने ये फिल्म छोड़ दी है. इस बारे में इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया कि 'दोस्ताना 2' ज़रूर बनेगी. मगर अभी कास्ट फाइनल नहीं हुई है. जल्द ही अनाउंसमेंट किया जाएगा.

# सलीम खान की सेहत बेहतर, जल्द होंगे डिस्चार्ज

सलमान खान के पिता सलीम खान को तीन हफ्ते पहले हॉस्पिटलाइज़ किया गया था. उनका इलाज कर रहे डॉ. जलील खान ने मीडिया को बताया था कि उन्हें मिनिमल ब्रेन हैमरेज हुआ था. वो कुछ दिन गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर भी रहे. मगर अब उनकी सेहत में सुधार की ख़बर है. जर्नलिस्ट विकी लालवानी के मुताबिक, उनके ब्रेन में एक क्लॉट बन गया था, जो ट्रीटमेंट से खत्म हो गया है. संभवत: तीन से चार दिन में उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.

# हंसल मेहता की फिल्म करेंगे विशाल जेठवा

'मर्दानी 2' और 'होमबाउंड' में अपनी अभिनय क्षमता सिद्ध कर चुके विशाल जेठवा अब हंसल मेहता की फिल्म करने जा रहे हैं. फिल्मफेयर के मुताबिक विशाल ने ये प्रोजेक्ट साइन भी कर दिया है. वैरायटी से चर्चा में हंसल मेहता ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की. ये हैं 'पोरबंदर', 'क़हर सिंह' और 'महफ़ूज़'. हंसल मेहता ने बताया कि 'पोरबंदर' वायलेंट एक्शन फिल्म होगी. इसे वो ख़़ुद डायरेक्ट करेंगे. 'क़हर सिंह' के डायरेक्टर 'टब्बर' वाले अजीतपाल सिंह होंगे. और 'महफ़ूज़' एक आदमखोर शख़्स पर आधारित होगी. इस फिल्म के लिए डायरेक्टर की तलाश जारी है. विशाल जेठवा संभवत: इसी फिल्म के लिए साइन किए गए हैं. 

वीडियो: 'धुरंधर 2' ने पेड़ प्रिव्यू अडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, किस फिल्म को पछाड़ा?

Advertisement