Karan Johar ने बीती रात अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की. उसके लंबे-चौड़े कैप्शन में उन्होंने लिखा कि वो एक कॉमेडियन की मिमिक्री से नाराज़ हैं. टीवी पर ऐसा काम देखकर उन्हें बहुत ठेस पहुंची. सोनी टीवी पर एक कॉमेडी शो शुरू है. उसका नाम Madness Machayenge – India Ko Hasayenge है. शो के एक सेगमेंट में कॉमेडियन Kettan Singh ने करण जौहर की मिमिक्री की. दिखाया गया कि ‘कॉफी विद करण’ की तर्ज़ पर उन्होंने ‘टॉफी विद चूरण’ नाम का शो शुरू किया. वहां वो अपने मेहमानों को बुलाते हैं. सोनी ने इस हिस्से से एक क्लिप काटकर टीवी और सोशल मीडिया पर चलाई. करण यही देखकर भड़क पड़े.
करन जौहर ने अपनी भद्दी मिमिक्री पर कॉमेडियन को इतना हड़काया कि उन्हें माफी मांगनी पड़ गई
शो के एक सेगमेंट में कॉमेडियन Kettan Singh ने करण जौहर की मिमिक्री की.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












