The Lallantop
Logo

कार्तिक आर्यन की शहज़ादा चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास करती नज़र नहीं आ रही है.

Advertisement

 कार्तिक आर्यन को 'शहज़ादा' से खूब उम्मीदें थीं. पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास करती नज़र नहीं आ रही है. फिल्म 17 फरवरी को रिलीज हुई थी. पहले दिन इसे 06 करोड़ की कमजोर ओपनिंग मिली. ऐसा माना गया शनिवार को 'महाशिवरात्रि' की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिलेगा. पर ऐसा हो न सका. 'शहज़ादा' को दूसरे दिन सिर्फ 65 लाख का फायदा हुआ. शनिवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6.65 करोड़ रहा. रविवार को भी फिल्म अच्छा बिजनेस नहीं कर सकी. सिर्फ 7.35 करोड़ की कमाई ही फिल्म के हाथ लगी. यानी पहले वीकेन्ड 50-60 करोड़ के कलेक्शन की ख्वाहिश रखने वाली 'शहज़ादा' सिर्फ 19.95 करोड़ ही कमा सकी. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक फिल्म सोमवार को सिर्फ 2.50 करोड़ ही कमा सकी. चार दिनों में फिल्म ने सिर्फ 22.50 करोड़ का ही बिजनेस किया. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement