The Lallantop
Logo

आलिया भट्ट की फोटो बगल की छत से खींची, भयंकर गुस्सा आलिया बोलीं- लाइन क्रॉस कर दी...

आलिया ने एक मीडिया पब्लिकेशन की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की.

Advertisement

बीती शाम आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर पैपराज़ी को कॉल आउट किया. आलिया ने एक मीडिया पब्लिकेशन की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की. फोटो में वो अपने घर में नज़र आ रही थीं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,
क्या ये कोई मज़ाक है? मैं एक आम दोपहर की तरह अपने लिविंग रूम में थीं. तभी महसूस हुआ कि कोई मुझे देख रहा है. मैंने देखा कि बगल वाली बिल्डिंग की छत पर दो आदमी बैठे थे. उनके पास कैमरा था जो मेरी तरफ ही मुड़ा हुआ था. किस दुनिया में इसे सही माना जा सकता है. ये किसी की प्राइवेसी में बेहूदा दखल है. एक लाइन है जिसे आप कतई क्रॉस नही कर सकते और यहां सारी लाइनें क्रॉस कर दी गई. 
आलिया भट्ट ने अपनी स्टोरी में मुंबई पुलिस को भी टैग किया. आलिया भट्ट के समर्थन में कई सेलेब्रिटीज़ ने उस मीडिया पब्लिकेशन को कॉल आउट किया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement