जबसे Besharam Rang रिलीज़ हुआ है, माहौल एक एकदम 'पठान'मय हो गया है. सोशल मीडिया पर लोग तमतमाए हुए हैं. हो वही रहा है, जो YRF की पीआर टीम चाहती है. गाना बढ़िया प्रमोट हो रहा है. वर्ड ऑफ माउथ के फेर में लोग बार-बार वो गाना देख रहे हैं. हालांकि यशराज फिल्म्स कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता. उन्होंने एक नई ट्रिक ईजाद की है. वो सलमान खान के सुपरहिट गानों की मदद से शाहरुख और दीपिका का ये गाना प्रमोट कर रहे हैं.
शाहरुख का गाना प्रमोट करने के लिए यशराज की निंजा टेक्नीक, सलमान के गानों का इस्तेमाल
यशराज ने बढ़िया खेला किया है. ये प्रमोशन की मज़ेदार और नई ट्रिक लग रही है.
.webp?width=360)

YRF की सोशल मीडिया टीम ने सही खेला किया है. सलमान खान ने यशराज फिल्म्स की 'टाइगर' सीरीज़ की दो फिल्मों और 'सुल्तान' में काम किया है. तीनों ही फिल्मों के गाने चार्टबस्टर रहे हैं. खासकर 'माशाल्लाह', 'स्वैग से स्वागत', 'जग घूमया' और 'दिल दियां गल्लां'. इन सभी गानों को यूट्यूब पर करोड़ों बार देखा गया है. ये ऐसे गाने हैं, जिन्हें सुनने के लिए लोग दोबारा आते हैं. यशराज फिल्म्स ने इसका फायदा उठाने की मस्त कोशिश की है. उन्होंने सलमान के इन सभी गानों के कमेंट बॉक्स में 'बेशरम रंग' का लिंक पिन कर दिया है. यानी आप जब भी इन गानों का कमेंट बॉक्स खोलेंगे, तो सबसे पहले 'बेशरम रंग' का लिंक दिखाई देगा. ये स्क्रीन-शॉट्स देख लीजिए.

अब इस बात पर सलमान खान के फैंस छाती ठोकते हुए घूम रहे हैं. उनका कहना है कि यशराज फिल्म्स शाहरुख के गाने को हिट करवाने के लिए भी सलमान खान की मदद ले रही है. हालांकि इससे किसी को कोई प्रॉब्लम नहीं है. क्योंकि सलमान और शाहरुख तो अब पक्के दोस्त हैं. उनके फैंस में भी काफी हद तक सुलह हो गई है. मगर होड़ तो रहती ही है. अपने स्टार को बड़ा साबित करने की.

यशराज ने प्रमोशन का ये मज़ेदार और नया तरीका पकड़ा है. वो अपनी पुरानी प्रॉपर्टीज़ का इस्तेमाल, नई प्रॉपर्टी को प्रमोट करने के लिए कर रहे हैं. ये एक तरह से सलमान की फिल्म का भी गाना हुआ. क्योंकि 'पठान' में सलमान भी टाइगर के कैरेक्टर में कैमियो करते दिखाई देंगे. 'टाइगर 3' में शाहरुख के 'पठान' वाला किरदार नज़र आना है. यानी घर की ही बात है.

अब तक इतना हाई एंड प्रमोशन चल रहा है, तो आंकड़ों की बात भी कर ही लेते हैं. इस खबर के लिखे जाने तक 'बेशरम रंग' यूट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग वीडियो बना हुआ है. इस गाने को 23 मिलियन यानी तकरीबन 2 करोड़ 37 लाख से ज़्यादा बार स्ट्रीम किया जा चुका है. इस गाने के वीडियो को 8 लाख 80 हज़ार लाइक्स मिल चुके हैं. डिसलाइक्स का ऑप्शन चैनल ने बंद कर रखा है. 'पठान' 25 जनवरी, 2023 को थिएटर्स में उतर रही है.
सलमान और शाहरुख़, Tiger X Pathaan क्रॉसओवर फिल्म करेंगे

















