Yash स्टारर Toxic की रिलीज़ को अभी दो हफ़्ते का समय बाकी है. मगर तमिल प्रोड्यूसर Dr. G. Dhananjayan का मानना है कि फिल्म पहले ही 600 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है. उन्हें भरोसा है कि ये मूवी अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटजी और स्टारकास्ट के दम पर एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है.
"यश की टॉक्सिक ब्लॉकबस्टर हो चुकी, 600 करोड़ का बिजनेस..."
प्रोड्यूसर का मानना है कि 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' का क्लैश एक बोल्ड स्टेटमेंट है.
.webp?width=360)

धनंजयन ने 'संकट सिटी' और 'कन्देन काधलाई' जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं. वो दो नेशनल अवॉर्ड्स भी जीत चुके हैं. इन दिनों वो अपने यूट्यूब शो ‘सिनेमा स्ट्रैटजिस्ट’ के ज़रिए अलग-अलग फिल्मों पर अपनी राय रखते हैं. 'टॉक्सिक' का ज़िक्र करते हुए वो कहते हैं,
"टॉक्सिक वालों ने प्री-बिजनेस से लगभग 600 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसमें फिल्म की स्टारकास्ट का बड़ा योगदान है. वो नयनतारा को लाए. फिर रुक्मिणी वसंत को. फिर मलयालम इंडस्ट्री से टोविनो थॉमस और अमित कर्वल को. हर नाम को एक खास ऑडियंस बेस के लिहाज़ से फिल्म में जोड़ा गया है. नयनतारा को पहले ही जवान फिल्म से पॉपुलैरिटी मिल चुकी है. कांतारा: चैप्टर 1 के बाद लोग रुक्मिणी वसंत को भी जानने लगे हैं. जब तक फिल्म रिलीज़ होगी, तब तक हर मार्केट के पास टॉक्सिक से एक जाना-पहचाना नाम ज़रूर होगा."
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 'टॉक्सिक' को 600 करोड़ रुपये के भारी बजट पर बनाया गया है. ऐसे में यदि धनंजयन की बात सही होती है, तो हम ये कह सकते हैं कि मेकर्स ने रिलीज़ से पहले ही अपनी पूरी लागत वसूल ली है. धनंजयन की मानें तो 'टॉक्सिक' में पैन इंडिया फिल्म कहलाने के सभी गुण मौजूद हैं. उन्होंने साफ़ कहा कि जिन साउथ इंडियन फिल्मों को केवल डब करके आगे डिस्ट्रीब्यूट कर दिया जाता है, वो पैन-इंडिया मूवीज़ नहीं होती हैं. बल्कि ऐसी फिल्में, जो देश भर की ऑडियंस को अपील करे, वो इस खाके में फिट बैठती हैं. उन्होंने हजार करोड़ से ऊपर का बिजनेस करने वाली साउथ इंडियन फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा,
"जितनी फिल्मों ने हजार करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस किया है, उनकी कमाई का 40-45 परसेंट नॉर्थ इंडिया से आया है. उन्होंने 400-450 करोड़ रुपये नॉर्थ बेल्ट से कमाए हैं."
उनका मानना है कि हजार करोड़ का बिजनेस कोई तुक्का नहीं, बल्कि मेकर्स की सोची-समझी स्ट्रैटजी होती है. वो शुरुआत से ही इसकी प्लानिंग करने लगते हैं. इस दौरान सही कास्टिंग, कॉन्टेन्ट और अलग-अलग ऑडियंस के बीच फिजिकल प्रेजेंस के ज़रिए वो अपनी मूवीज़ को प्रमोट करते हैं. धनंजयन का मानना है कि 'टॉक्सिक' में ये सभी गुण मौजूद हैं. इसलिए उन्होंने पूरा भरोसा है कि फिल्म बड़ा बिजनेस कर लेगी. अपनी बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि 'टॉक्सिक' को 'धुरंधर 2' के साथ 19 मार्च को ही रिलीज करने का फैसला बिल्कुल ठीक है. इससे ये साबित होता है कि यश कंपटीशन लेने से डरते नहीं हैं. और ये एक बोल्ड स्टेटमेंट है.
वीडियो: यश स्टारर 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज, KGF से 10 गुना ज्यादा खूंखार















.webp?width=120)
.webp?width=120)




