The Lallantop

'टॉक्सिक' में यश ने जो किया वैसा अक्खे इंडिया में आजतक कोई नहीं कर पाया - अक्षय ओबेरॉय

Yash की Toxic को 1000 क्रू मेम्बर्स के साथ शूट किया जा रहा है. Akshay Oberoi ने बताया कि ये बहुत ऐम्बिशियस फिल्म है.

Advertisement
post-main-image
'टॉक्सिक' साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है.

Yash की फिल्म Toxic साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है. KGF सीरीज़ की बम्पर कामयाबी के बाद पूरे देश की नज़र है कि वो अपने अगले प्रोजेक्ट में क्या करने वाले हैं. हाल ही में ‘टॉक्सिक’ में यश के को-एक्टर Akshay Oberoi ने फिल्म के एक्शन पर बात की है. उन्होंने बताया कि इसे बहुत बड़े स्केल पर माउंट किया जा रहा है. बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने बताया,   

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘टॉक्सिक’ बहुत कमाल की फिल्म होने वाली है. ये बहुत ऐम्बिशियस फिल्म है. गीतू मोहनदास बहुत बेहतरीन डायरेक्टर हैं. यश की सोच हर किसी से बड़ी है. उनकी रिस्क लेने की काबिलियत और बाउंड्री को पुश करना कमाल की बात है. उन्होंने फिल्म में जो एक्शन किया वैसा इंडिया में आजतक नहीं हुआ. 

पहले ‘टॉक्सिक’ को ‘यश 19’ के टाइटल से बनाया जा रहा था. जब से इस फिल्म की खबर बाहर आई तभी से कहा जा रहा था कि ये बहुत ऐम्बिशियस फिल्म होने वाली है. मीडिया में अब तक जितनी भी खबरें बाहर आई हैं, उन्हें देखकर लग रहा है कि ये कथन गलत नहीं होने वाला. बीते सितंबर में मिड-डे  में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पर 1000 लोगों का क्रू काम कर रहा है. इस रिपोर्ट में आगे बताया गया,  

Advertisement

गीतू ने इस फिल्म के लिए करीब 450 एक्टर्स को जोड़ा है. इसमें छोटे-बड़े सभी एक्टर्स शामिल हैं. ये सभी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा होंगे. फिल्म के लिए 300 फॉरेन एक्टर्स का भी सपोर्ट लिया गया है जिन्हें फिल्म के कुछ-कुछ सीक्वेंस में दिखाया जाएगा. हालांकि इसकी शूटिंग पर बारिश का असर हुआ है. इसलिए रुक-रुक कर फिल्म शूट की जा रही हैं. इसी वजह से फिल्म का कई हिस्सा रात में भी शूट किया जा रहा है. भारी-भरकम बजट वाली इस पिक्चर के लिए टीम दिन-रात तक काम कर रही है.

पहले फिल्म जून 2024 में फ्लोर पर जाने वाली थी लेकिन बारिश और अन्य कारणों के चलते ये खिसकती रही. उसके बाद सितंबर में फिल्म पर काम शुरू हुआ. मेकर्स ने कर्नाटक में 20 एकड़ की जमीन पर सेट बनाया है. खबर आई कि मेकर्स ने गैर-कानूनी ढंग से पेड़ काटकर उस जमीन पर अपना सेट बनाया है. उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था. 

बाकी ‘टॉक्सिक’ की बात करें तो फिल्म में यश के साथ नयनतारा और कियारा आडवाणी भी नज़र आएंगी. नयनतारा फिल्म में उनकी बड़ी बहन बनी हैं. पहले ये रोल करीना कपूर को ऑफर किया गया था. लेकिन किसी वजह से वो ये फिल्म नहीं कर सकी. बता दें कि ‘टॉक्सिक’ 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में उतरने वाली है.       
   
 

Advertisement

वीडियो: यश की Toxic के मेकर्स की मुश्किलें बढ़ी, सरकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया

Advertisement