The Lallantop

जब यश चोपड़ा ने मनोज बाजपेयी से कहा-"तुम जैसे एक्टर्स के लिए फिल्में नहीं बनाता"

उन्हीं यश चोपड़ा ने मनोज बाजपेयी को 'वीर ज़ारा' में कास्ट किया. 4-5 दिनों का शूट था. मगर फीस पूरी दी.

Advertisement
post-main-image
यश चोपड़ा सात साल के गैप के बाद 'वीर-ज़ारा' डायरेक्ट करने लौटे थे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मनोज बाजपेयी ने फिल्म 'वीर-ज़ारा' में Raza Shirazi का कैमियो रोल निभाया, जिसे यश चोपड़ा ने उन्हें सीधे ऑफर किया था।
  • यश राज फिल्म्स को कमर्शियल मसाला फिल्मों के लिए जाना जाता है, और यश ने मनोज जैसे मेथड एक्टर्स के लिए अलग तरह की फिल्में बनाईं।
  • मनोज ने फिल्म के लिए फीस नहीं ली, लेकिन यश चोपड़ा ने उन्हें लीड रोल के बराबर भुगतान किया, जो उनके पेशेवर संबंधों को दर्शाता है।

Shah Rukh Khan और Preity Zinta स्टारर Veer-Zaara को आज कल्ट स्टेटस मिल चुका है. इस फिल्म को उनकी प्रेम कहानी और गानों के अलावा Manoj Bajpayee के कैमियो के लिए भी याद किया जाता है. मनोज ने फिल्म में Raza Shirazi का किरदार निभाया था, जो वीर और ज़ारा की लव स्टोरी में अड़ंगा डाल देता है. मनोज बताते हैं कि उन्हें ये रोल खुद Yash Chopra ने ऑफर किया था. साथ ही ये रियलिटी चेक भी दिया कि Yash Raj Films उन जैसे एक्टर्स के लिए फिल्में नहीं बनाती.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिछले दिनों शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' में मनोज ने इस घटना का ज़िक्र किया था. 2003 में उनकी 'पिंजर' नाम से एक मूवी आई थी. उसमें यश चोपड़ा को मनोज का काम इतना पसंद आया कि उन्होंने सामने से उन्हें 'वीर ज़ारा' ऑफर कर दी. मनोज कहते हैं,

"यश जी ने मुझे कॉल किया और कहा- ‘मेरी फिल्म में एक कैमियो रोल है. क्या तुम उसे करना चाहोगे? पिंजर देखने के बाद मुझे लगता है कि एकमात्र तुम ही इस रोल को सही तरीके से निभा सकते हो’. मैं तो स्क्रिप्ट भी सुनना नहीं चाहता था. बस ये चाहता था कि वो मुझे डायरेक्ट करें. मैंने कहा- 'यश जी, बताइए मुझे कब आना होगा? बस मुझे कहानी और कैरेक्टर के बारे में एक लाइन में बता दीजिए ताकि मैं तैयारी के साथ आऊं'. लेकिन आदित्य चोपड़ा ने मुझे पूरा सीन नरेट कर दिया."

Advertisement

नरेशन सुनने के बाद मनोज ने यश चोपड़ा से एक रिक्वेस्ट की. उन्होंने कहा,

"यश जी, अगली बार जब आपको मेरा ख्याल आए तो प्लीज़ मुझे बड़ा रोल दीजिएगा."

उनकी बात सुनकर यश चोपड़ा ने साफ शब्दों में कहा,

Advertisement

"बेटे, मैं तुम जैसे एक्टर्स के लिए फिल्में नहीं बनाता हूं. अगर तुम्हारे लिए मेरी फिल्मों में कोई रोल हो भी, तो शायद उन्हें तुम नहीं करना चाहोगे."

यश चोपड़ा और YRF को कमर्शियल-मसाला एंटरटेनर फिल्मों के लिए जाना जाता है. यहां 'तुम जैसा एक्टर' कहने से उनका मतलब मनोज बाजपेयी जैसे उन एक्टर्स से था, जो मेथड एक्टिंग और कॉन्टेंट ड्रिवन सीरियस सिनेमा में काम करते थे. दूसरे शब्दों में कहें तो वो ऐसे एक्टर्स की बात कर रहे थे, जो बॉलीवुड के मापदंड पर ‘कमर्शियल’ नहीं माने जाते थे. मनोज कहते हैं कि उन्हें यश की ये बेबाकी काफी पसंद आई थी. खासकर इसलिए क्योंकि उन्होंने उनसे कोई झूठा वादा नहीं किया. मनोज कहते हैं कि वो 'वीर-ज़ारा' में कैमियो के लिए फीस नहीं लेना चाहते थे. उनका काम केवल चार-पांच दिनों का ही था. लेकिन यश चोपड़ा ने उन्हें ठीक उतने ही पैसे भेजे, जितने उन्हें किसी फिल्म में लीड रोल निभाने पर मिलते थे. 

वीडियो: 'भागम भाग 2' में मनोज बाजपेयी की कास्टिंग से क्यों भड़की जनता?

Advertisement