The Lallantop

'हैवान' में दिखेगा अक्षय का सबसे खूंखार विलेन अवतार, सैफ बोले, "ऐसा पहले कभी नहीं देखा"

सैफ अली खान इस थ्रिलर फिल्म में एक ब्लाइंड शख्स का रोल रहे हैं, जिसका सामना अक्षय से होगा.

Advertisement
post-main-image
अक्षय और सैफ ने पिछली बार 'टशन' (2008) में साथ काम किया था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में साथ काम कर रहे हैं, जिसमें अक्षय एक खतरनाक नेगेटिव रोल निभा रहे हैं और सैफ एक ब्लाइंड शख्स का किरदार प्ले कर रहे हैं।
  • यह फिल्म मलयाली फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी में ऑफिशियल रीमेक है, जिसमें दोनों अभिनेताओं को डार्क और ड्रामेटिक किरदार निभाने का मौका मिला है, जो उनके पिछले कॉमेडी रोल से अलग है।
  • फिल्म की अभी रिलीज़ डेट तय नहीं हुई है, और इस प्रोजेक्ट में सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, शारिब हाशमी समेत अन्य कलाकार भी शामिल हैं, मोहनलाल कैमियो रोल में नजर आएंगे।

Akshay Kumar और Saif Ali Khan लगभग 18 साल के लंबे अंतराल के बाद स्क्रीन पर साथ आने वाले हैं. उन्होंने Main Khiladi Tu Anari और Tu Chor Main Sipahi जैसी छह फिल्मों में साथ काम किया है. मगर Priyadarshan के डायरेक्शन में बनी Haiwaan उनकी पिछली सभी मूवीज़ से अलग है. सैफ बताते हैं कि अक्षय इसमें काफी खूंखार विलन के रोल में हैं. ऐसा रोल, जिसमें उन्हें आमतौर पर नहीं देखा जाता.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अक्षय 'अजनबी', 'ब्लू' और 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों में विलन बन चुके हैं. 'गोलमाल 5' और 'हैवान' में भी उनका कैरेक्टर नेगेटिव शेड का होगा. प्रियदर्शन की थ्रिलर में सैफ एक ब्लाइंड शख्स का रोल प्ले कर रहे हैं. वैरायटी इंडिया से हुई बातचीत में वो इस फिल्म का जिक्र करते हुए बताते हैं,

"मुझे खुशी है कि अक्षय हैवान में ये किरदार निभा रहे हैं. इस वजह से फिल्म और एक्साइटिंग हो गई. वो एक खतरनाक नेगेटिव रोल में हैं. हम आमतौर पर उन्हें इस तरह के किरदारों में नहीं देखते. मैंने अब तक ये फिल्म नहीं देखी और मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं. अक्षय और मेरी केमिस्ट्री बहुत अच्छी रही है. मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं. वो मेरे बड़े भाई की तरह हैं. हमारा बहुत स्पेशल बॉन्ड है. हम इंडस्ट्री में आने से पहले से एक-दूसरे को जानते हैं. इतने लंबे समय से काम करने की वजह से मेरे मन में उनके लिए एक अलग रिस्पेक्ट है."

Advertisement

बातचीत के दौरान सैफ ने 'हैवान' फिल्म से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस बताया. उन्होंने कहा कि भले ही ये मूवी सीरियस टोन की रही हो, लेकिन अक्षय और वो सेट पर हमेशा हंसी-मजाक करते रहते थे. कई बार प्रियदर्शन भी उनसे चिढ़कर ये कह देते कि वो बच्चों की तरह बर्ताव कर रहे हैं. उनकी शिकायत पर सैफ और अक्षय एक-दूसरे पर दोष मढ़ने लगते. सैफ के मुताबिक, जब वो अकेले शूट करते तो काफी मैच्योर रहते थे. लेकिन अक्षय के साथ आते ही हुड़दंग मच जाता था.

सैफ बताते हैं कि पहले अक्षय और वो 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' जैसी कॉमेडी फिल्में किया करते थे. यदि मौका मिला तो वो दोबारा वैसा ही कुछ बनाएंगे. लेकिन 'हैवान' के डार्क और ड्रमैटिक कॉन्टेन्ट के कारण दोनों नए तरीके से काम कर पाए हैं. सैफ ने तो इस फिल्म को अपना ड्रीम रोल तक बता दिया है. वैसे, 'हैवान' प्रियदर्शन की मलयाली फिल्म 'ओप्पम' का ऑफिशियल रीमेक है. उसमें मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था. हिंदी से पहले कन्नड़ा में इसका Kavacha नाम से एक रीमेक और बन चुका है. जहां तक 'हैवान' की बात है, इसमें अक्षय और सैफ के अलावा सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर और शारिब हाशमी जैसे एक्टर्स ने काम किया है. मोहनलाल भी इसमें कैमियो करेंगे. फिलहाल इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई है. 

वीडियो: अक्षय कुमार का सैफ अली खान के साथ नया वीडियो सामने आया, देख 'हेरा फेरी 3' फैन्स को बुरा लगेगा

Advertisement

Advertisement