The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Manoj Bajpayee Dismisses Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Massive Budget Claims, Calls It a PR Gimmick

मनोज बाजपेयी ने 'रामायण' के 4000 करोड़ बजट को बताया PR स्टंट, कहा- "एक रुपया भी अकाउंट में नहीं जाएगा"

मनोज बाजपेयी का मानना है कि फिल्म के बजट से आम दर्शकों को खास मतलब नहीं रखना चाहिए. ये काम प्रोड्यूसर का है.

Advertisement
pic
4 जून 2026 (अपडेटेड: 4 जून 2026, 12:35 PM IST)
manoj bajpayee, ranbir kapoor, ramayana,
'रामायण' में 10 हजार से अधिक टेक्निशियन्स काम कर रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana को Namit Malhotra 4000 करोड़ रुपए में बना रहे हैं. Mahesh Babu और SS Rajamouli की Varanasi का बजट 1300 करोड़ के आसपास है. ये भारतीय सिनेमा इतिहास के दो सबसे महंगे प्रोजेक्ट्स हैं. लेकिन Manoj Bajpayee का मानना है कि इन फिल्मों का बजट असल में एक PR स्टंट है.

मनोज इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'गवर्नर' को प्रमोट कर रहे. इस सिलसिले में उन्होंने न्यूज़ 18 को एक इंटरव्यू दिया था. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि फिल्मों के नंबर गेम में केवल प्रोड्यूसर्स को पड़ना चाहिए. इस पर एंकर ने उन्हें 'रामायण' और 'वाराणसी' का बजट बताया. उनकी लागत जानकर मनोज कहते हैं,

"देखिए वो लोगों के PR का जरिया होता है. उसके जरिए ही ज्यादा बातचीत, कम-से-कम मैं जानता हूं, 15 सालों से चल रही है. ये सब काफी जल्दी फैल रहा है. कई बार कुछ दर्शक मिलते हैं मुझे इधर-उधर तो वो भी नंबर्स में बात करने लगते हैं. मैंने उनको डांटा भी है कि भाई, तुम्हारे अकाउंट में नहीं जा रहा है. अगर आपके अकाउंट में जा रहा है आप तब बात करिए. आप ये बताइए कि फिल्म कैसी लगी. बुरी लगी या अच्छी, उसकी बात करिए."

मनोज आगे कहते हैं,

"ये जो 500-600 करोड़ है, इसमें से एक रुपया भी आपके अकाउंट में नहीं जाएगा. दर्शकों को ये समझना पड़ेगा कि फिल्म आपको अच्छी लगी या बुरी, सिर्फ उससे ही आपका लेना-देना है. बाकी किसी चीज से आपका-मेरा कोई संबंध नहीं है. उसके बिजनेस से केवल प्रोड्यूसर का लेना-देना है."

'वाराणसी' के बजट पर कभी इस तरह के सवाल नहीं उठे. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि नमित 'रामायण' को उससे भी अधिक लागत पर बना रहे. इस प्रोजेक्ट का '4000 करोड़' शुरुआत से ही सवालों के घेरे में रहा था. हालांकि मेकर्स ने साफ किया कि वो ये पैसा दो पार्ट्स में खर्च रहे हैं. फिल्म में 10 हजार से अधिक टेक्निशियन्स काम कर रहे. देश भर के बड़े एक्टर्स जुड़े हुए हैं. हान्स ज़िमर और एआर रहमान जैसे ऑस्कर विनर्स इसका म्यूजिक तैयार कर रहे. साथ ही 4000 करोड़ में से 1200 करोड़ केवल फिल्म की मार्केटिंग पर खर्च होगा. इसी वजह से ‘रामायण’ का बजट इतना बढ़ गया है.

वैसे कुछ समय पहले नमित ने खुद भी इस मुद्दे को एड्रेस किया था. उन्होंने बताया कि वो 'रामायण' को पैसों पर नहीं तौल सकते. उनके मुताबिक, जब लोगों ने ताजमहल की कीमत नहीं पूछी, तो इसकी क्यों पूछ रहे. उनका कहना है कि 'रामायण' उनके लिए एक पैशन प्रोजेक्ट है. इसके जरिए वो भारत की कहानी ग्लोबल स्टेज तक ले जाना चाहते हैं. जहां तक फिल्म का सवाल है, ‘रामायण' का पहला पार्ट 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगा. वहीं इसका दूसरा पार्ट अगले साल दीपावली पर रिलीज़ होगा.

वीडियो: नमित मल्होत्रा ने 'रामायण' के थिएट्रिकल राइट्स के लिए कितने पैसे मांगे?

Advertisement

Advertisement

()