The Lallantop

प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' फिर से पोस्टपोन होगी?

अगर नाग अश्विन अपनी फिल्म 'Kalki 2898 AD' को पोस्टपोन करते हैं तो बहुत संभव है इसका क्लैश अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 से हो.

Advertisement
post-main-image
प्रभास की फिल्म कल्कि 2898एडी में वो पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगे.

Prabhas की फिल्म Kalki 2898 AD 09 मई को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है. मगर इसकी किस्मत ठीक नहीं लगती. तभी तो लंबे समय से टलती आ रही ये मूवी एक बार फिर पोस्टपोन हो सकती है. वजह है लोकसभा चुनाव. इलेक्शन कमीशन (ECI) ने चुनाव की तारीखों (Lok Sabha election dates) का एलान कर दिया है. जिसे देखकर अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि 'कल्कि' पोस्टपोन हो सकती है.

Advertisement

दरअसल, इस साल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के इलेक्शन्स 13 मई को होने हैं. अब ये तो साफ है कि अगर 09 मई को 'कल्कि' रिलीज़ होती है तो आगमी चुनाव का असर उस पर पड़ेगा ही. चुनाव के डेट्स जब से अनाउंस हुए हैं लोग अंदाज़ा लगा रहे हैं कि मेकर्स 'कल्कि' की रिलीज़ को आगे खिसका सकते हैं ताकि फिल्म की कमाई पर कोई असर ना पड़े.

लोकसभा इलेक्शन की तारीखों का असर अभी से ही देखने को मिल रहा है. तभी तो  Vishwak Sen ने अपनी फिल्म को इलेक्शन के बाद टाल दिया है. चुनावी तारीखों के आने के बाद मेकर्स ने अनाउंस किया कि Vishwak Sen की फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' की रिलीज़ डेट बदल दी गई है. ये फिल्म अब 17 मई को रिलीज़ की जाएगी.

Advertisement

कहा ये भी जा रहा है कि अगर नाग अश्विन अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 AD' को पोस्टपोन करते हैं तो बहुत संभव है इसका क्लैश अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' से हो. 'पुष्पा 2', 15 अगस्त को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है. 123तेलुगु डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक डिस्ट्रीब्यूटर्स 'कल्कि' को 'पुष्पा 2' से क्लैश होने से बचाना चाहते हैं. ताकि दोनों फिल्मों में से किसी को नुकसान ना झेलना पड़े. हालांकि अभी तक 'कल्कि 2898 AD' के मेकर्स की तरफ से इन सभी चीजों पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है.

ख़ैर, कुछ दिनों पहले ये भी सुनने में आया था कि 'कल्कि 2898 AD' में 6 या उससे ज़्यादा स्टार्स गेस्ट रोल में हो सकते हैं. जिसमें विजय देवरकोंडा, दुलकर सलमान, राणा दग्गूबाती, NTR जूनियर, नानी, मृणाल ठाकुर और एस.एस. राजमौली का नाम शामिल हैं. हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है.

'कल्कि' का बजट 600 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. पहले ये फिल्म 12 जनवरी को थिएटर्स में लगने वाली थी. मगर अब ये 09 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.

Advertisement

Advertisement