The Lallantop

'पठान' की टीम मीडिया वालों से बात क्यों नहीं कर रही, पता चल गया

बताया जा रहा है कि शाहरुख ने सोच समझकर मीडिया से बात न करने का फैसला लिया है.

Advertisement
post-main-image
फिल्म को विवादों से बचाने के लिए ऐसा किया गया है.

शाहरुख खान और ‘पठान' की पूरी टीम फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही. फिल्म के सभी गाने एक साथ रिलीज़ नहीं किए गए. ट्रेलर भी फिल्म रिलीज़ से कुछ दिन पहले ही ड्रॉप किया गया. शाहरुख खुद लगातार ट्विटर पर अपने फैन्स के सवालों का जवाब देते रहते हैं. लेकिन फिर भी एक सवाल खटकता है. इतनी बड़ी फिल्म, शाहरुख का चार साल बाद कमबैक. फिर भी फिल्म वाले किसी मीडिया चैनल से बात नहीं कर रहे, अपनी फिल्म को इंटरव्यूज़ के ज़रिए प्रोमोट नहीं कर रहे. फिल्म के ज़्यादातर प्रमोशन का ज़िम्मा शाहरुख की फैन आर्मी के उठा लिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ऐसा नहीं है कि सिर्फ शाहरुख ही मीडिया से बात नहीं कर रहे, बल्कि ‘पठान’ के बाकी ऐक्टर्स ने भी मीडिया को कोई इंटरव्यू नहीं दिया है. बताया जा रहा है कि टीम का ऐसा न करने का फैसला खुद शाहरुख ने लिया है. पिछले कुछ समय से उनका नाम कंट्रोवर्सीज़ के साथ जोड़ने की कोशिश हुई हैं, इसी वजह से उन्होंने तय किया कि ‘पठान’ के लिए मीडिया को इंटरव्यू नहीं देंगे. शाहरुख के एक करीबी दोस्त ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया,

‘पठान’ के लिए मीडिया इंटरव्यू न करने का फैसला सोच समझकर लिया गया है. पिछले कुछ समय में शाहरुख के बेटे आर्यन के साथ जो कुछ भी हुआ, उसे ध्यान में रखते हुए शाहरुख ने मीडिया से बातचीत नहीं की. 

Advertisement

‘पठान’ में शाहरुख के को-स्टार्स जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी उनके फैसले से सहमत हैं. उन्होंने भी मीडिया से दूरी बनाना ही बेहतर समझा. ‘पठान’ को लेकर जनता में भयंकर क्रेज़ है. उसे देखकर लगता नहीं कि शाहरुख का फैसला गलत साबित हो रहा है, या फिल्म को इससे कोई नुकसान पहुंच रहा है. इसमें बड़ा क्रेडिट शाहरुख खान के फैन पेजेस का भी है. उन्होंने कई शहरों में लोगों के लिए ‘पठान’ के फर्स्ट डे, फर्स्ट शो की टिकट की व्यवस्था तक की है. विदेशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी ज़ोर-शोर से चल रही है. इंडिया में भी एडवांस बुकिंग की खिड़की 20 जनवरी से खुलने वाली है.   

लेटेस्ट खबर ये है कि मुंबई का सबसे बड़ा सिंगल स्क्रीन थिएटर गेटी (Gaiety) 'पठान' के लिए अपना सालों पुराना नियम तोड़ने जा रहा है. गेटी इंडिया के सबसे आइकॉनिक थिएटर्स में गिना जाता है. ये सिंगल स्क्रीन थिएटर है. इसमें हज़ार लोग एक साथ बैठकर कोई भी पिक्चर देख सकते हैं. इस थिएटर का शुरू से एक रूल रहा है. यहां पहला शो दोपहर 12 बजे शुरू होता है. मगर 'पठान' को लेकर पब्लिक का उत्साह देखते हुए इस थिएटर ने अपना सालों पुराना ये नियम तोड़ दिया है. गेटी थिएटर में 'पठान' का पहला शो सुबह 9 बजे शुरू होगा. ये इंतज़ाम भी SRK यूनिवर्स ने ही किया है.

'पठान' इंडिया समेत दुनियाभर में 25 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही है. फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे एक्टर्स भी नज़र आने वाले हैं. 

Advertisement

वीडियो: पठान के ट्रेलर में शाहरुख खान को देखकर बॉयकॉट गैंग की हालत खराब होगी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement