The Lallantop

सलमान खान फिर से अपनी फिल्म का नाम क्यों बदलना चाहते हैं?

मेकर्स ने बताया है कि वो फिर से पुराना टाइटल इस्तेमाल कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
सलमान की इस फिल्म का नाम पहले भी बदला जा चुका है.

सिनेमा की तमाम बड़ी खबरों का वन स्टॉप डेस्टिनेशन है दी सिनेमा शो. आइए जानते हैं आज की बड़ी खबरें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#1. सिनेमाघरों पर फिर रिलीज़ होगी ‘अवतार’

Advertisement

जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार’ 23 सितंबर को फिर से सिनेमाघरों पर रिलीज़ की जाएगी. जेम्स ने फिल्म का पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म को रीमास्टर किया गया है और इसे 4K में रिलीज़ किया जाएगा. बता दें कि इसी साल 16 दिसम्बर को अवतार का सीक्वल वे ऑफ वॉटर भी रिलीज़ होने वाला है.

#2. ‘द रिंग्स ऑफ पावर’ का फाइनल ट्रेलर हुआ रिलीज़

अमेज़न प्राइम वीडियो के शो ‘द रिंग्स ऑफ पावर’ का नया ट्रेलर रिलीज़ हुआ है. ट्रेलर में हम देखते हैं कि गलेद्रियल किसी भी तरह मिडल अर्थ को बचाना चाहती है. यही उसका मिशन है. शो 02 सितंबर से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.

Advertisement

#3. ऋतिक-सैफ की ‘विक्रम वेधा’ का टीज़र रिलीज़ हुआ

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का टीज़र रिलीज़ हो गया है. ये 2017 में इसी नाम से बनी तमिल फिल्म का रीमेक है. ओरिजिनल फिल्म के डायरेक्टर्स गायत्री और पुष्कर ने ही हिंदी रीमेक भी बनाया है. ‘विक्रम वेधा’ 30 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों पर खुलेगी.

#4. अमिताभ बच्चन दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए 

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पर जानकारी दी कि वो दूसरी बार कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं.  साथ ही अपने आसपास के लोगों से जांच करवाने की रीक्वेस्ट भी की. 

#5. क्या सलमान फिर अपनी फिल्म ‘भाईजान’ का नाम बदलेंगे?

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान अपनी फिल्म ‘भाईजान’ का नाम बदल सकते हैं. पहले फिल्म को ‘कभी ईद, कभी दिवाली’ के टाइटल से अनाउंस किया गया था. जिसके बाद बदलकर ‘भाईजान’ कर दिया गया है. अब बताया जा रहा है कि मेकर्स फिर से पुराना टाइटल इस्तेमाल कर सकते हैं. रिपोर्ट में सलमान के करीबी ने बताया कि ‘भाईजान’ टाइटल से ऐसा लगेगा कि फिल्म सिर्फ एक कम्यूनिटी के लिए है. जबकि ऐसा नहीं है. मेकर्स जात-पात से परे भारतीयों की एकता पर मैसेज देना चाहते हैं. 

#6. ‘इंडियन 2’ की शूटिंग आज से शुरू हुई

शंकर की फिल्म ‘इंडियन 2’ का नया पोस्टर देर रात 12 बजे रिलीज़ किया गया. शंकर ने साथ में ये भी अनाउंस किया कि आज से फिर फिल्म की शूटिंग शुरू हो रही है. बता दें कि ‘इंडियन 2’ की शूटिंग पिछले दो सालों से रुकी हुई थी.

#7. ‘पोकिरी’ का सीक्वल बनाना चाहता था: पुरी जगन्नाथ

तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ अपनी हिट फिल्म ‘पोकिरी’ का सीक्वल बनाना चाहते थे. उनके पास अगली दो फिल्मों के आइडिया थे. लेकिन महेश बाबू के पास डेट्स न होने की वजह से बात नहीं बन पाई. सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ ‘पोकिरी’ का ही रीमेक थीं. पिंकविला से बात करते हुए पुरी ने ये भी बताया कि वो महेश बाबू की फिल्म ‘बिज़नेसमैन’ को हिंदी में बनाना चाहते हैं. 

वीडियो: धनुष की फिल्म देखने गए फैन्स ने सिनेमाहॉल का नुकसान कर डाला!

Advertisement