The Lallantop

सलमान की 'रामायण' 40 परसेंट शूट होने के बाद अचानक बस्ताबंद क्यों हो गई?

उस बिग बजट प्रोजेक्ट को सोहेल खान डायरेक्ट कर रहे थे. मगर एक ब्रेकअप ने फिल्म का काम फंसा दिया.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान, राकेश ओमरप्रकाश मेहरा की फिल्म में कर्ण के रोल में नजर आ सकते हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सोहेल खान ने 1990 के दशक में एक विशालकाय रामायण फिल्म बनाई, जिसमें सलमान खान भगवान राम और सोनाली बेंद्रे सीता के किरदार में थे, और शूटिंग लगभग 40 प्रतिशत पूरी हो गई थी।
  • फिल्म के दौरान सोहेल खान और पूजा भट्ट के बीच ब्रेकअप हुआ, जिसके बाद पूजा ने रामायण प्रोजेक्ट छोड़ दिया, जिससे फिल्म की शूटिंग और प्रगति प्रभावित हुई।
  • रणबीर कपूर की रामायण फिल्म 06 नवंबर को रिलीज होने वाली है, जो इस प्रोजेक्ट के बंद होने के बाद रामायण पर बनी नई प्रस्तुति होगी।

Ranbir Kapoor से कई साल पहले Salman Khan भी एक Ramayana में भगवान राम का रोल कर रहे थे. वहीं सीता के किरदार में Sonali Bendre नज़र आने वाली थीं. उस बिग बजट मूवी को डायरेक्ट करने का जिम्मा Sohail Khan ने उठाया था. फिल्म लगभग 40 परसेंट शूट हो चुकी थी. मगर फिर कुछ ऐसा हुआ, जिसने उस प्रोजेक्ट पर हमेशा के लिए ताला लगा दिया.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1990s में सोहेल के मन में आया कि वो 'रामायण' पर एक विशालकाय फिल्म बनाएंगे. इसे बनाने में एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी उनका साथ दे रही थीं. पूजा यानी महेश भट्ट की बेटी और आलिया भट्ट की बड़ी बहन. खैर, सीता के रोल में उन्होंने सोनाली बेंद्रे को कास्ट किया. वहीं राम के लिए वो अपने बड़े भाई सलमान को ले आए.

फिल्म बड़ी थी, एम्बिशन बड़ा था. इसलिए जल्द ही उसकी शूटिंग भी शुरू हो गई. मगर दिक्कत तब आई, जब सोहेल ने पूजा भट्ट को डेट करना शुरू कर दिया. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, 1995 के आसपास दोनों की शादी पर चर्चा शुरू हो गई थी. मगर सोहेल बतौर डायरेक्टर अपना करियर शुरू करने पर फोकस करना चाहते थे. वहीं पूजा कम-से-कम दो साल और काम करने के बाद ही शादी करना चाहती थीं. उन्होंने तब स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में भी इस बात की पुष्टि की थी. 

Advertisement

यहां तक तो चीजें फिर भी ठीक थीं. मगर फिर सोहेल के पिता यानी वेटरन स्क्रीनराइटर सलीम खान ने इस शादी पर ऐतराज़ जताना शुरू कर दिया. उनके ऐसा करने के पीछे असल वजह क्या थी, ये तो कभी पता नहीं चला. मगर रिपोर्ट है कि उन्होंने सोहेल को पूजा भट्ट से अलग होने कह दिया था. देर-सवेर हुआ भी कुछ ऐसा ही. सोहेल और पूजा का ब्रेकअप हुआ. फिर पूजा सलमान की 'रामायण' छोड़कर चली गईं.

कहते हैं कि उनके फिल्म से अलग होने के बाद प्रोजेक्ट ने अपना मोमेंटम खो दिया. वो भी तब, जब उसके 40 परसेंट हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी थी. सोहेल ने फिल्म को संभालने की बहुत कोशिश की, मगर उससे बात नहीं बनी. नतीजतन, सलमान ऑनस्क्रीन भगवान राम का फुल फ्लेजेड रोल करते-करते रह गए. बाकी जहां तक रणबीर स्टारर ‘रामायण’ की बात है, ये फिल्म 06 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

वीडियो: Ramayana में रणबीर, साई पल्लवी और लारा दत्ता के लुक पर ट्रोलिंग हुई, आया जवाव

Advertisement

Advertisement