The Lallantop

जब सलमान ने कहा, "लड़कियों को ज़्यादा कपड़े पहनने चाहिए, मगर मेरी कोई सुनता ही नहीं"

हाल ही में पलक तिवारी ने कहा कि सलमान के सेट पर लड़कियों को स्ट्रिक्ट ड्रेस कोड फॉलो करना होता है.

Advertisement
post-main-image
सलमान अपने पुराने इंटरव्यू में बताते हैं कि वो शर्टलेस सीन क्यों करते हैं. फोटो - स्क्रीनशॉट

बीते दो दिनों से Salman Khan गलत वजह से चर्चा में हैं. उनकी फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan की एक्टर पलक तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा कि सलमान खान के सेट पर लड़कियों के लिए स्ट्रिक्ट ड्रेस कोड होता है. ये मामला बड़ा हुआ. लोग सलमान की सोच पर सवाल उठाने लगे. इसके बाद पलक ने दूसरे इंटरव्यू में कहा कि उन्हें गलत समझा गया. दरअसल वो खुद सीनियर एक्टर्स के सामने अपने कपड़ों को लेकर ध्यान रखती हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बहरहाल सलमान ने ऐसा कोई रूल बनाया है या नहीं, इसे उन्होंने कनफर्म नहीं किया. मगर आज से करीब 10 साल पहले उन्होंने ऐसी ही बात बोली थी. कि लड़कियों को ज़्यादा कपड़े पहनने चाहिए. साल 2012 में सलमान ‘आप की अदालत’ के एक एपिसोड में गेस्ट थे. वहां उन्होंने कहा कि वो लड़कियों से कहते हैं कि ज़्यादा कपड़े पहनों मगर कोई सुनता ही नहीं है. आगे जोड़ा,

मेरी बहन अर्पिता ही मेरी नहीं सुनती. मैं पूछता हूं कि अर्पिता तुम कहां जा रही हो. तुमने क्या पहना है. तो वो कहती है कि भाई चिल करो. अभी क्या कर सकते हैं. आपको समय के साथ बदलना चाहिए. मेरे दिमाग में बचपन का एक विज़ुअल है. हमारा परिवार एक अंग्रेज़ी फिल्म देखा था. उसमें लव मेकिंग सीन आने पर सब इधर-उधर देखने लगे. मुझे ऑक्वर्डनेस फील होता है. 

Advertisement

सलमान से इस इंटरव्यू में पूछा गया कि आप लड़कियों को ज़्यादा कपड़े पहनने को कहते हैं. मगर अपनी फिल्मों में शर्टलेस नज़र आते हैं. इस पर सलमान का कहना था,
अगर आपके बच्चे ऐसे हीरो को फॉलो करें जिसे देखकर लगे कि ये तो जिम से बाहर ही नहीं निकलता, तो उसका साढ़े छह से साढ़े आठ का जो टाइम है जहां पर वो नुक्कड़ पर खड़े रहने की जगह, बिना बात ड्राइविंग करने की जगह, उस टाइम में वो जिम जाएगा. सेहत के लिए अच्छा है.

बता दें कि पलक तिवारी ने सलमान की फिल्म ‘अंतिम’ में असिस्ट किया था. उस अनुभव पर बात करते हुए उन्होंने बताया था कि सेट पर लड़कियों के कपड़े को लेकर स्ट्रिक्ट नियम थे. सेट पर मौजूद हर लड़की की नेकलाइन ऊपर तक रहनी चाहिए. उनके मुताबिक सेट पर अच्छी लड़कियों की तरह प्रॉपर कपड़े पहनने चाहिए. पलक ने आगे बताया कि इस मामले में सलमान परंपरावादी हैं. वो मानते हैं कि उनके सेट पर लड़कियों को सुरक्षित महसूस करना चाहिए. 

सलमान का कंसर्न सही है कि लड़कियों को सुरक्षित महसूस करना चाहिए. मगर ऐसा उनकी ड्रेस के आधार पर नहीं हो सकता. उनके आसपास काम करने वाले पुरुषों को अपनी नज़र और नज़रिया दुरुस्त करने की ज़रूरत है.  
 

Advertisement

वीडियो: ज़नाना रिपब्लिक: सलमान खान के फिल्म-सेट पर लड़कियों के कपड़ों का ये रूल, पलक तिवारी का नया खुलासा!

Advertisement