The Lallantop

गोविंदा का जादू देखिए, 15 मिनट में पूरा गाना शूट कर लिया, सबकी टेंशन खत्म

David Dhawan के पास शूटिंग की परमिशन नहीं थी. ऐसे में Govinda ने क्या जुगाड़ निकाला था. अभिषेक बनर्जी ने सुनाई पूरी कहानी.

Advertisement
post-main-image
गोविंदा ने हाल ही में बताया था कि वो फिल्मों में कमबैक करने वाले हैं.

Govinda और David Dhawan Hero No. 1 की शूटिंग कर रहे थे. फिल्म के गाने ‘मोहब्बत की नहीं जाती’ का एक हिस्सा पेरिस में शूट होना था. लेकिन मेकर्स के पास वहां शूट करने की परमिशन नहीं थी. ऐसे में गोविंदा ने 15 से 20 मिनट में उस हिस्से की शूटिंग निपटा डाली थी. हाल ही में अभिषेक बैनर्जी ने ‘द लल्लनटॉप’ के न्यूज़रूम में ये किस्सा सुनाया था. अभिषेक ने बताया,   

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

डेविड सर (डेविड धवन) ने एक बार मुझे बताया था कि एक बार गोविंदा जी के साथ पेरिस में एक गाना शूट होना था. Eiffel Tower के पास. उसमें उनके पास टाइम नहीं था, परमिशन नहीं थी. गोविंदा ने सिर्फ इतना बोला कि तू सिर्फ कैमरा ऑन कर, उसके बाद वो ग्रुप के साथ जितने भी डांस स्टेप थे, उन्हें 15-20 मिनट में कर के वहां से निकल लिए. ये आज नहीं हो सकता. मैं नहीं जानता कि कोई आज ऐसा कर पाएगा. 

डेविड धवन और गोविंदा की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी. लेकिन साल 2009 में आई ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ के बाद दोनों के रिश्तों में अनबन हो गई. उसके बाद दोनों ने साथ में काम नहीं किया. हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने इसके पीछे की वजह बताई. टाइमाउट विद अंकित नाम के यूट्यूब चैनल को सुनीता ने बताया,    

Advertisement

हीरोइज़्म एक अमुक टाइम तक ही रहना चाहिए. आप नाइंटीज़ के टॉप स्टार हो, अभी आप नाइंटीज़ की दुनिया में ही रहोगे, तो वो नहीं चलने वाला. डेविड ने शायद बोला होगा कि अमित जी (अमिताभ बच्चन), अक्षय कुमार सभी सेकंड लीड करते हैं. उसने शायद बोल दिया होगा कि तू सेकंड लीड कर. हीरो के इर्द-गिर्द जो चार चमचे होते हैं ना वो इतने कान भरते हैं, कि नहीं यार तू हीरो है, तुझे हीरो ही बनना चाहिए. लेकिन मेरे हिसाब से ऐसे काम नहीं चलता. आपको ट्रेंड के साथ चलना चाहिए. गोविंदा को शायद नहीं लगा कि उसे सेकंड लीड करनी चाहिए, क्योंकि उसने नाइंटीज़ में डेविड के साथ सोलो हिट्स ही दिए हैं. इस बात पर दोनों का मनमुटाव हो गया. मेरे हिसाब से डेविड गलत नहीं था. गोविंदा अपनी जगह पर सही था. क्योंकि उसने पहले सेकंड लीड किया नहीं था.   

बता दें कि हाल ही में गोविंदा ने मीडिया को बताया था कि वो जल्दी फिल्मों में कमबैक करने वाले हैं. हालांकि उन्होंने इस प्रोजेक्ट की कोई डिटेल्स साझा नहीं की.   
 

वीडियो: 'हीरो के इर्द-गिर्द जो चमचे होते हैं...', डेविड धवन के साथ गोविंदा के झगड़े पर बोलीं पत्नी सुनीता

Advertisement

Advertisement