Akshay Kumar की Welcome To The Jungle को लेकर बड़ा अपडेट आया है. खबर आई है कि हाल ही में मेकर्स ने बहुत बड़े स्केल का एक्शन सीक्वेंस शूट किया है. सात दिन लगातार इस सीक्वेंस को शूट किया गया. और यहां 200 घोड़ों का इस्तेमाल किया गया. ‘वेलकम’ में भी घोड़ों को लेकर एक पॉपुलर सीन था जहां उदय शेट्टी अपनी फिल्म शूट करने की कोशिश कर रहा होता है. वो एक फनी सीन था लेकिन ‘वेलकम टू द जंगल’ वाले सीन की टोन इससे बिल्कुल अलग होने वाली है. ये एक आउट एंड आउट एक्शन सीक्वेंस ही होगा.
'वेलकम 3' के लिए 200 घोड़ों के साथ सबसे बड़ा एक्शन सीक्वेंस शूट हुआ!
हाल ही में ये खबर भी आई थी कि Welcome To The Jungle की शूटिंग शुरू होने के बाद Sanjay Dutt ने फिल्म छोड़ दी है.

न्यूज़18 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक:
ऐसा एक्शन सीक्वेंस आज से पहले कभी नहीं देखा गया है. घोड़ों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया था. ये (सीक्वेंस) सात दिन में शूट हुआ है.
मुंबई के फिल्म सिटी में एक बड़ा सेट बनाया गया. वहीं ये पूरा सीक्वेंस शूट किया गया है. फिल्म की टीम ने कुछ दिन पहले 40 दिन का शेड्यूल शूट किया है. अक्षय कुमार फिलहाल ‘जॉली एलएल बी 3’ के लिए शूट कर रहे हैं. जल्द ही बाकी एक्टर्स ‘वेलकम 3’ के बाकी हिस्से शूट करने के लिए लौटेंगे. हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक और खबर आई थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट ने बताया कि संजय दत्त ने शूटिंग शुरू होने के बाद फिल्म छोड़ दी. इस रिपोर्ट के मुताबिक:
संजय दत्त ने कहा कि डेट्स की वजह से उन्हें ये फिल्म छोड़नी पड़ रही है. उन्होंने अपने दोस्त अक्षय कुमार को भी इस बारे में बताया. अक्षय ने उनकी बात समझी और दोनों के बीच कोई नाराज़गी नहीं है. संजय दत्त को लग रहा था कि ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग अव्यवस्थित ढंग से हो रही थी. स्क्रिप्ट में बार-बार बदलाव किए जा रहे थे. उनके शूटिंग वाले दिनों में खलल पड़ रहा था. नतीजतन संजय ने फिल्म से दूरी बना ली.
संजय ने 15 दिन शूटिंग कर ली थी. अब मेकर्स समझ नहीं पा रहे हैं कि उनके हिस्से के साथ क्या किया जाएगा. या तो उसे रीशूट किया जाए. वरना राइटर्स किसी तरह उस किरदार की जर्नी खत्म कर देंगे. बता दें कि ‘वेलकम 3’ 20 दिसम्बर 2024 को रिलीज़ होने वाली है.
वीडियो: अक्षय कुमार ने दी ‘वेलकम टू द जंगल’ के शूटिंग की जानकारी, फिल्म में होंगे टॉप कॉमेडी एक्टर्स











