
हाउसफुल 3: अंधे, गूंगे और अपाहिज पर हंसने के लिए तैयार हो जाइए!
हाउसफुल फिल्म का तीसरा हिस्सा मार्केट में गिरने वाला है. ट्रेलर रिलीज हो चुका है. हिम्मत वाले लोग देखने की कोशिश करें.
Advertisement

हाउसफुल-3 का पोस्टर
सावधान कहूं. या होशियार हो जाओ कहूं. कुछ कहूं या न भी कहूं. पर एक बात बता दूं. हाउसफुल फिल्म का तीसरा हिस्सा मार्केट में गिरने वाला है. बोले तो संडे को हाउसफुल-3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. अक्षय कुमार पांच सौ बारहवीं बार हेलीकॉप्टर से एंट्री कर रहे हैं, अभिषेक बच्चन पापा से आगे नहीं बढ़ सके हैं तो नहीं बढ़ सके हैं, इस फिल्म में के ट्रेलर में भी व्ही दिखता है. सबसे अच्छा काम रितेश देशमुख ने किया है. अच्छा काम ये कि ट्रेलर में जनाना कपड़े पहने नजर नहीं आए. ह्यूमर के नाम पर वही अंधें, अपाहिज और गूंगे वाला मजाक. छिछियाने के लिए एक चोमू डॉन जैसा किरदार आजकल रखा जाने लगा है. वो पुनीत कार्य कर रहे हैं. जैकी श्रॉफ. एक नए किस्म का सीन दिखा. बीच पर अक्षय से कोई बॉल पास करने को कहता है. वो बॉल को लतियाते हैं लेकिन ये तो किसी का सिर निकला. मजेदार सीन है. व्हाट्सएप पर ये वीडियो तीन साल पहले आ चुका है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
हाउसफुल-3 में हर बार की तरह अक्षय कुमार और रितेश देशमुख पाए जाएंगे. लेकिन इस बार साथ में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नाडिज, लीजा हेडन और नरगिस फाकरी. ट्रेलर 300 शहरों में एक साथ लॉन्च हुआ. फिल्म की रिलीज तारीख है 3 जून. फिल्म को प्रोड्यूस करने की हिम्मत की है साजिद नाडियाडवाला ने. और डायरेक्टर हैं साजिद-फरहाद. फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लंदन में हुई है. दिल, हिम्मत थाम के देखिए हाउसफुल-3 का ट्रेलर https://www.youtube.com/watch?v=TlZM9kuqw38
Advertisement
Advertisement















.webp?width=120)

.webp?width=120)
.webp?width=120)


