The Lallantop

'धुरंधर 2' देखकर बोले विराट कोहली- "ऐसी फिल्म कभी नहीं देखी"

विराट कोहली बोले, इंडिया में बनी किसी फिल्म ने उन्हें इतना अच्छा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस नहीं दिया.

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 1623 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने फिल्म 'धुरंधर 2' देखी और इंस्टाग्राम पर इसे रिव्यू करते हुए आदित्य धर और रणवीर सिंह की तारीफ की।
  • फिल्म के प्रति प्रतिक्रिया इस वजह से हुई क्योंकि विराट ने बताया कि उन्होंने भारत में इस तरह की सिनेमैटिक एक्सपीरियंस पहले कभी नहीं देखी।
  • आदित्य धर ने विराट के रिव्यू पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि इस तरह का समर्थन उन्हें प्रेरित करता है, जिससे उनकी फिल्मों का स्तर ऊंचा करने की कोशिश जारी रहेगी।

Dhurandhar 2 के चाहने वालों की फेहरिस्त में एक और बड़ा नाम शामिल हो गया है. ये नाम है इंडियन क्रिकेटर Virat Kohli का. विराट ने हाल ही में ये फिल्म देखी और इंस्टाग्राम पर उसे रिव्यू भी किया है. उन्होंने न केवल Aditya Dhar और Ranveer Singh की तारीफ की, बल्कि ये भी बताया कि उन्होंने भारत में ऐसी मूवी पहली पहले कभी बनते नहीं देखी है.

Advertisement

'धुरंधर 2' का पोस्टर शेयर करते हुए विराट लिखते हैं,

"मैंने आज ही ये फिल्म देखी. मैं दावे से कह सकता कि मैंने भारत में ऐसा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस पहले कभी नहीं देखा. ये मेरे सभी इमोशन्स को बाहर ले आई. मैं करीब चार घंटे तक पलकें तक नहीं झपका पाया. आदित्य धर, आपने जो फिल्म बनाई है, उसमें आपका टैलेंट और विश्वास साफ़ नज़र आता है. सलाम है आपको. आप जीनियस हैं. वैसे तो सभी एक्टर्स अपने किरदारों में अच्छे लगे थे. मगर रणवीर सिंह, आपने इस फिल्म के बाद एक अलग लेवल हासिल कर लिया है. आपकी परफॉर्मेंस कमाल की थी. एकदम ज़बरदस्त."

Advertisement

विराट के रिव्यू पर आदित्य ने भी रिएक्ट किया है. विराट की स्टोरी रीशेयर करते हुए वो लिखते हैं,

"वाह. यकीन नहीं हो रहा कि ये सच में हो रहा है. विराट, ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं अंडर-19 वर्ल्ड कप के समय से ही आपका फैन रहा हूं. आपके जैसे वन्स इन अ जनरेशन प्लेयर का इस तरह प्यार दिखाना बिल्कुल अलग लगता है. आप हर बार मैदान में उतरकर जिस तरह देश का नाम रोशन करते हैं, वो हम सबको इन्सपायर करता है. हम भी अपनी फिल्मों के जरिए भारत का नाम ऊंचा करने की कोशिश करेंगे. जय हिन्द."

dhurandhar 2
‘धुरंधर 2’ पर विराट कोहली का रिव्यू.

विराट के अलावा अनुष्का शर्मा ने भी फिल्म पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने 'धुरंधर 2' को एक ऐसी मूवी बताया, जिसने उन्हें चार घंटों तक बांधे रखा था. अनुष्का ने आदित्य और रणवीर के काम की खूब तारीफ की है. साथ ही आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी की एक्टिंग को भी परफेक्ट बताया. उनकी स्टोरी पर रिएक्ट करते हुए आदित्य ने कहा कि अनुष्का जैसी टैलेंटेड एक्ट्रेस से ऐसा रिस्पॉन्स पाना वाकई कमाल का होता है.

Advertisement

वीडियो: आदित्य धर क्रिकेट छोड़ कैसे बने फिल्म डायरेक्टर?

Advertisement