The Lallantop

विकी की 'छावा' ने तो एडवांस बुकिंग में इतिहास रच दिया

Vicky Kaushal की Chhaava ने सिर्फ एडवांस बुकिंग से 13 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

Advertisement
post-main-image
विकी कौशल की छावा पहले दिन तगड़ा कलेक्शन कर सकती है.

Vicky Kaushal की Chhaava 14 फरवरी को देशभर में रिलीज़ हो चुकी है. जब से फिल्म का ट्रेलर आया है तभी से इसका बज़ बन चुका था. नतीजा ये हुआ कि एडवांस बुकिंग खुलते ही धड़ा-धड़ बुकिंग चालू हो गई. सिर्फ चार दिनों के अंदर 'छावा' की इतनी टिकटें बिक गईं कि इंडियन सिनेमा इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक 'छावा' वो पहली हिंदी पीरियड ड्रामा फिल्म बन गई है जिसकी इतनी ज़्यादा एडवांस टिकटें बिकी हों.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'छावा' की देशभर में कुल जमा 4.8 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई थी. जिससे पिक्चर ने करीब-करीब 13.79 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी. वहीं बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ नेशनल चेन्स में ही इसकी 2.2 लाख टिकटें बिक गई थीं. इसे आंकड़ों से समझें तो 13 फरवरी की रात 11 बजकर 50 मिनट तक 'छावा' की -

PVRInox  में - 1.7 लाख
CinePolis में - 47 हज़ार

Advertisement

टिकटें बिकी थीं. इसी आंकड़ें के साथ 'छावा' 2025 की अब तक की सबसे ज़्यादा एडवांस बुकिंग पाने वाली फिल्म बन गई है. इसके पहले -

गेम चेंजर - 58 हज़ार टिकट्स 
स्काई फोर्स - 52 हज़ार टिकट्स 
बैडैस रविकुमार - 47.5 हज़ार टिकट्स 
इमरजेंसी - 26 हज़ार टिकट्स 
आज़ाद - 20 हज़ार टिकट्स 
देवा - 18 हज़ार टिकट्स
लवयापा - 4700 टिकट्स

'छावा' की एडवांस बुकिंग को देखकर अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि ये पहले दिन 18 से 20 करोड़ रुपये से अपोनिंग ले सकती है. हालांकि फिल्म की कमाई का इसके वर्ड ऑफ माउथ से भी तगड़ा कनेक्शन है. अगर पिक्चर को पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिला तो इसकी कमाई में इज़ाफा होता ही जाएगा.

Advertisement

वैसे 'छावा' पर ब्लॉक बुकिंग का भी आरोप लगा है. इसलिए अब देखना होगा ये वीकेंड पर कितना कलेक्शन करती है. इसी से पिक्चर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का अंदाज़ा लगाया जा सकता है. अगर ये फिल्म बढ़िया रही तो विकी कौशल के करियर की सबसे बड़ी कमाऊ फिल्मों में से एक भी हो सकती है.

विकी कौशल की बात करें तो इस फिल्म के बाद वो संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में दिखाई देने वाले हैं. जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नज़र आएंगे.

वीडियो: विक्की कौशल की छावा की एडवांस बुकिंग देखकर लग रहा है कि फिल्म भूचाल लाने वाली है

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement