The Lallantop

RCB को ये 3 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, टॉप-2 से बाहर होने का खतरा!

अभिषेक ने इस मैच में मिले तीन जीवनदान का खूब फायदा उठाया. उन्होंने आतिशी बैटिंग करते हुए 20 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी. वह मैच में 22 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में अभिषेक ने 4 चौके और 5 छक्के जड़े. उनकी इस धमाकेदार पारी के चलते SRH को बड़ा स्कोर बनाने का बेस मिला.

Advertisement
post-main-image
अभिषेक शर्मा में IPL 2026 में चौथी फिफ्टी लगाई. (फोटो- PTI)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बैटर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)के खिलाफ अपनी बैटिंग की क्लास दिखाई. उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जड़ी. इस सीजन अभिषेक की यह चौथी हाफ सेंचुरी है. वह इस मुकाबले में जल्दी आउट हो सकते थे, अगर RCB के फील्डर्स ने उनके कैच नहीं टपकाए होते. बेंगलुरु की टीम को कैच छोड़ने की गलती भारी पड़ सकती है. RCB पर टॉप-2 से बाहर होने का खतरा है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, पॉइंट्स टेबल टॉपर RCB अभी नेट रन रेट के मामले में सबसे अच्छी स्थ‍िति में है. उनका नेट रन रेट +1.06 है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद अभी तीसरे नंबर पर है. उनका नेट रन रेट +0.35 है. ऐसे में अगर सनराइजर्स हैदराबाद ये मुकाबला 87 रनों से जीत जाती है तो वो RCB को टॉप 2 से बाहर कर देंगे.   

अभिषेक के 3 कैच छूटे

SRH की पारी का आगाज करने आए अभिषेक ने पहले ओवर से अटैक करना शुरू किया. उन्होंने पहला ओवर डालने आए भुवनेश्वर कुमार की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा. इसके बाद, तीसरे ओवर में अभिषेक ने फिर भुवनेश्वर को रिमांड पर लिया. इस ओवर में उन्होंने भुवी की पहली दो गेंदों पर लगातार 2 चौके लगाए.

Advertisement

अभिषेक जब 25 रनों पर थे, तब RCB के पास उन्हें आउट करना का मौका था. SRH की पारी का छठा ओवर रासिख सलाम डालने आए. ओवर की चौथी गेंद, जो शॉर्ट ऑफ लेंथ लेग स्टंप के बाहर थी. अभिषेक ने उस पर पुल शॉट लगाया. बॉल हवा में चली गई. वेंकटेस अय्यर को कैच लपकने के लिए अपने दाहिनी तरफ डीप स्क्वायर लेग एरिया में दौड़ लगानी पड़ी. लेकिन, वह कैच लपकने में नाकाम रहे. तब अभिषेक 25 रन के स्कोर पर थे.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में फिर नाटक शुरू! बाबर की हुई वापसी तो ODI टीम से ड्रॉप हो गए रिजवान

इसके बाद, 7वें ओवर में RCB को फिर अभिषेक को आउट करने का मौका मिला. लेकिन, इस बार भी चांस मिस हो गया. सनराइजर्स की पारी का 7वां ओवर सुशय शर्मा डाल रहे थे. ओवर की चौथी गेंद को अभिषेक ने छ्क्का लगाने के प्रयास में लॉन्ग ऑफ की तरफ हवा में खेला. वहां पर SRH के फील्डर जॉर्डन कॉक्स मौजूद थे. उन्होंने कैच लपक लिया, लेकिन बॉडी पर नियंत्रण नहीं रख पाए. कैच लेने के दौरान उनका पैर बाउंड्री से टच हो गया और अभिषेक को छक्का मिला. अभिषेक उस समय 32 रन के स्कोर पर खेल रहे थे.

Advertisement

8वें ओवर की पहली गेंद पर फिर RCB के पास अभिषेक को आउट करने का मौका था. रोमारियो शेफर्ड के ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक ने लॉन्ग ऑन एरिया में हवाई शॉट मारा. देवदत्त पडिक्कल उस एरिया में मौजूद थे. उन्होंने कैच लपकने की कोशिश की. लेकिन, बॉल उनकी उंगली से टच होती हुई छक्के के लिए बाउंड्री पार कर गई.

22 गेंदों पर बनाए 56 रन

अभिषेक ने इस मैच में मिले तीन जीवनदान का खूब फायदा उठाया. उन्होंने आतिशी बैटिंग करते हुए 20 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी. वह मैच में 22 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में अभिषेक ने 4 चौके और 5 छक्के जड़े. उनकी इस धमाकेदार पारी के चलते SRH को बड़ा स्कोर बनाने का बेस मिला. सनराइजर्स की टीम ने इस मुकाबले में अपनी पारी में 4 विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर बनाया. 

वीडियो: आसान भाषा में: ‘मैं उतना अच्छा नहीं हूं’, विराट कोहली ने ऐसा क्यों कहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement