The Lallantop

सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड फिल्म 'उड़ी' का ट्रेलर आ गया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

हर देशभक्त को सब काम छोड़कर पहले ये ट्रेलर देखना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
इस फिल्म को डेब्यूटैंट आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं.
18 सितंबर, 2016. उड़ी, जम्मू कश्मीर. LOC के पास भारतीय सेना के हेड बेस कैंप पर कुछ आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. इस हमले में हमारी सेना के 19 जवान शहीद हो गए थे. इसे देश की सेना पर होने वाला बड़ा हमला माना गया था. इसका जवाब इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान में 'सर्जिकल स्ट्राइक' करके दिया था. इसी 'सर्जिकल स्ट्राइक' पर फिल्म आ रही है नाम है- 'उड़ी- द सर्जिकल स्ट्राइक'. 27 सिंतबर यानी सर्जिकल स्ट्राइक की सालगिरह से ठीक एक दिन पहले इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया था और अब इसका ट्रेलर आ गया है.
1) 'उड़ी- द सर्जिकल स्ट्राइक' की कहानी शुरू होती है, कश्मीर के उड़ी में भारतीय बेस कैंप पर हुए हमले से. फिल्म में उसके अगले 11 दिनों की कहानी दिखाई जाएगी. भारतीय सेना पाकिस्तान से बदला लेने के लिए क्या और कैसे करती है, ये सारी चीज़ें हमें फिल्म में देखने को मिलेंगी. ट्रेलर में उस हमले से लेकर बदले के लिए जवानों की ट्रेनिंग और फिर सर्जिकल स्ट्राइक तक की झलक दिखती है. जिसमें एक चीज़ आपका ध्यान आकर्षित करती है, वो है एक्टर्स की इंटेंसिटी, जो उनकी आंखों में दिखती है.
फिल्म 'उड़ी-द सर्जिकल स्ट्राइक' में विकी कौशल सर्जिकल स्ट्राइक को लीड करने वाले ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे.
फिल्म 'उड़ी-द सर्जिकल स्ट्राइक' में विकी कौशल सर्जिकल स्ट्राइक को लीड करने वाले ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे.

2) 'संजू' और 'मनमर्ज़ियां' के बाद विकी कौशल एक बार फिर से दिलचस्प और मजबूत किरदार में दिखने वाले हैं. इस फिल्म में उनका किरदार सर्जिकल स्ट्राइक को लीड करने वाले ऑफिसर के ऊपर बेस्ड है. उनके साथ होंगे फिल्म 'संजू' में उनके पार्टनर इन क्राइम रहे परेश रावल. पिछली फिल्म में वेटरन ऐक्टर सुनील दत्त का रोल करने के बाद परेश 'उड़ी- द सर्जिकल स्ट्राइक' में एनएसए (National Security Advisor) चीफ अजीत डोभाल का रोल करते दिखाई देंगे. डोभाल का कैरेक्टर अहम इसलिए होने वाला है, क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान द्वारा की गई क्रॉस बॉर्डर फायरिंग का जवाब देने को कहा था. अजीत ने साफ शब्दों में कहा था -'पाकिस्तान की एक गोली का जवाब भारतीय सेना दो गोली से दे'. सर्जिकल स्ट्राइक के पीछे का दिमाग भी डोभाल को ही माना जाता है.
NSA चीफ अजीत दोभाल के रोल में एक्टर परेश रावल.
NSA चीफ अजीत दोभाल के रोल में एक्टर परेश रावल.

3) इन एक्टर्स के अलावा फिल्म यामी गौतम, 'पिंक' फेम कीर्ति कुल्हाड़ी, मोह‍ित रैना (देवों के देव- महादेव) और प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला (RSVP) भी एक्टिंग करते दिखाई देंगे. फिल्म में यामी उस अफसर का रोल करने जा रही हैं, जिसने इस पूरे मिशन की प्लानिंग और मॉनिटरिंग की थी. कीर्ति का किरदार उस पायलट का होगा, जो भारतीय सेना को उन इलाकों में पहुंचाती है, जहां उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देना है. मोहित फिल्म में विकी के साथी सिपाही का रोल करेंगे. जबकि रॉनी के रोल के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है.
यामी आखिरी बार फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में दिखाई दी थीं, जबकि मोहित पौराणिक शो 'देवों के देव महादेव' से सुर्खियों में आए थे.
यामी आखिरी बार फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में दिखाई दी थीं, जबकि मोहित पौराणिक शो 'देवों के देव महादेव' से सुर्खियों में आए थे.

4) फिल्म की शूटिंग 2018 की शुरुआत में सर्बिया में हुई थी. इसके लिए विक्की को अपना वजन काफी बढ़ाना पड़ा था. लगातार भारी हथियार लेकर शूटिंग करने के दौरान उनका हाथ घायल हो गया था. डॉक्टर्स ने कहा कि ज़्यादा भार और खिंचाव की वजह से उनकी बाजू नसें सूज गई हैं. कई दिनों तक रेस्ट और फिज़ियोथेरेपी के बाद वो शूट करने लायक फिट हो पाए थे. उनकी मेहनत का फल हमें टीज़र-ट्रेलर में दिखता भी है.
फिल्म में विकी कौशल एक ऐसे आर्मी मैन के रोल में हैं, जिसे अपने सैनिकों की मौत बर्दाश्त नहीं होती और वो बदला लेने के लिए व्यग्र होता है.
फिल्म में विकी कौशल एक ऐसे आर्मी मैन के रोल में हैं, जिसे अपने साथी सैनिकों की मौत बर्दाश्त नहीं होती और वो इस अटैक का बदला लेने के लिए व्यग्र हो जाता है.

5) इस फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है आदित्य धर ने. आदित्य की बतौर डायरेक्ट ये पहली फिल्म होगी. इससे पहले वो 'आक्रोश' (2010) और 'तेज' (2012) जैसी फिल्मों के डायलॉग लिख चुके हैं. इसके अलावा आदित्य 'डैडी कूल' (2009) और 'काबुल एक्सप्रेस' (2006) जैसी फिल्मों के लिए गाने लिख चुके हैं. अगर डायरेक्शन की बात करें, इससे पहले उन्होंने 'फॉरएवर एंड ऑलवेज़' नाम की एक शॉर्ट फिल्म डायरेक्ट की है.
विकी कौशल आखिरी बार अनुराग कश्यप डायरेक्टेड फिल्म 'मनमर्जियां' में दिखाई दिए थे.
विकी कौशल आखिरी बार अनुराग कश्यप डायरेक्टेड फिल्म 'मनमर्जियां' में दिखाई दिए थे.

6) 'उड़ी- द सर्जिकल स्ट्राइक' की कहानी को उसी नैरेशन पर बनाया गया है, जो हमारे जहन में हैं. ये कितनी ऑथेंटिक और असलियत के करीब है, ये फिल्म देखने के बाद पता चलेगा. जहां तक ट्रेलर के फील की बात है, इसे देखते वक्त तो एड्रनलिन रश और देशभक्ति आपके सिर पर सवार हो जाती है. तगड़े सीन्स, एक्जॉटिक लोकेशंस, एक्टर्स का जबरदस्त काम और इंडिया पाकिस्तान की दुश्मनी, इतना कुछ है इस फिल्म में दिखाया जाना है. फिल्म के ट्रेलर में हमें विकी कौशल खासे इंप्रेसिव लगते हैं. अभी वो जो कर रहे हैं, स्पॉट ऑन हो रहा है. ये बस झलकी है पूरी फिल्म हमें 11 जनवरी, 2019 से सिनेमाघरों में देखने मिलेगी.
फिल्म का ट्रेलर यहां देखें:



वीडियो देखें: सिंबा में रणवीर सिंह एक करप्ट पुलिसवाले बने हैं

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement