क्या है मामला
उज्जैन के मोहनपुरा गांव के 12 मजदूर जैसलमेर में मजदूरी करने गए थे. लॉकडाउन होने के चलते वे जैसलमेर में ही फंस गए. बीते दिनों मध्य प्रदेश सरकार ने बस भेजकर राजस्थान से मजदूरों को यहां लाया था. इसमें ये तीन मजदूर भी शामिल थे. इन मजदूरों ने जब अपने गांव में आना चाहा, तो गांववालों ने आपत्ति जताई और कोरोना जांच कराने को कहा. इसके बाद ये मजदूर गांव से पैदल चलकर उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज जांच के लिए पहुंचे. बताया जा रहा कि वहां से लौटते वक्त रात हो गई थी, इसलिए गांव से कुछ दूर ये लोग सड़क के किनारे ही सो गए.

तस्वीर साभार - सोशल मीडिया
फिर भोर में लगभग चार बजे उधर से गुजर रहा एक लोडेड ट्रक इन मजदूरों पर चढ़ गया. हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया. इस हादसे में कुल तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के अनुसार मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं.












