https://www.youtube.com/watch?v=COvnHv42T-A
एक्स मेन है क्या?
जिनने एक्स-मेन वाली फिल्में न देखी हो उनके लिए फुर्ती में बता दें. दो दोस्त हुआ करते थे. प्रोफेसर जेवियर और मैग्नेटो. दोनों म्युटेंट हैं. म्युटेंट के पास विचित्र शक्तियां होती हैं. जेवियर अच्छा म्युटेंट है, मैग्नेटो की बुद्धि कभी-कभी भ्रष्ट हो जाती है तो वो विलेन बन जाता है. इनके बीच एक लड़की है मिस्टीक. मिस्टीक बनती हैं जेनिफर लॉरेंस. जेनिफर लॉरेंस दुनिया की सबसे सुंदर औरत हैं. इस बात पर किसी ने एतराज़ किया तो उसके पेट में वुल्वरीन की तीन उंगलियां घुसा दी जाएंगी. वुल्वेरिन को सब पहचानते हैं. उसकी देह में एडमेंटियम भरा है. उसका असली नाम लोगन है. वो बहुत जोर चिल्लाता है.
जवान हो गए हैं चार्ल्स जेवियर
ट्रेलर शुरू होता है. नींद से जगी जीन ग्रे से. सीन पक्का जेवियर के घर का रहा होगा. जहां वो म्युटेंट्स की आंगनबाड़ी चलाते हैं. पर सवाल ये कि ये जेवियर अपनी ही स्टूडेंट के बिस्तर पर कर क्या रहे हैं? कॉमिक्स पढने वाले जानते हैं, जेवियर्स की नीयत जीन पर कुछ अच्छी नहीं थी. लेकिन ये देखकर एक बात साफ़ हो जाती है, फिल्म थोड़ा पीछे चली गई है जहां अभी जीन ग्रे, साइक्लोप्स और स्टॉर्म बच्चे हैं और चार्ल्स जेवियर जवान.
Source: tumblrमैं कई जन्मों में कई तरह से पुकारा गया हूं,राम-कृष्ण...
इसके बाद जो होता है वो घनघोर ओफेंसिव है. एपोकैलिप्स आता है, एपोकैलिप्स विलेन है. विलेन कहता है उसे अलग-अलग समय में राम-कृष्ण,याह्वेइ कहा जाता था. कह क्या रहा है ये? वो राम जी का अवतार है? यहां ओफेंसिव ये नहीं कि उसने राम या कृष्ण का नाम क्यों लिया ओफेंसिव ये है कि हेली बेरी की जगह दिख रही स्टॉर्म एलक्जेंडरा शिप) के बालों का रंग कैसा हो गया है.
ट्रेलर देखने के बाद पुरानी स्टॉर्म की पहली प्रतिक्रिया (Source: cloudfront)फिर फंसे टैगर्ट के चक्कर में प्रोफेसर एक्स
अगला सीन. चार्ल्स जेवियर अपनी ट्राईसाइकल पर सीआईए के ऑफिस में धंसे आते हैं और वहां उनको ज्ञान देती रहती है. मैक टैगर्ट, इसको जानिए कि ये वही लड़की है. जिसकी मैग्नेटो को मारी गोली से जेवियर कुर्सी पकड़ लिए हैं. अभी भी जेवियर का पीछा नहीं छोड़ी है. फिल्म के डायरेक्टर ब्रियान जेवियर्स बताते हैं जेवियर आए तो थे, सीआईए वालों से निशक्तता पेंशन योजना का कागज़ बनवाने पर यहां टैगर्ट ने उन्हें नए काम में फंसा लिया है. काम भी एपोकैलिप्स से भिड़ने का. जो शरीर बड़ा कर कूंच दे तो पूरे जेवियर मेंशन की चटनी बन जाए.

भक्तों का मजाक उड़ाती है फिल्म ?
एक बात जो यहां साफ़ करना जरुरी है वो ये कि सीआईए की ये एजेंट घोर 'भक्तविरोधी' है. स्क्रीन पर दिखते ही कहती है, दुनिया में ऐसे लोग हैं जो हमेशा से दूसरे अवतारों और भगवानों को मानते हैं. कहिए सीधे-सीधे पर्सनल अटैक है ये तो भक्तों पर!!
मिस्टीक किसके पाले में?
सीरीज की इस फिल्म में ख़ास ये भी है कि जेनिफर लॉरेंस उर्फ़ मिस्टीक इस बार जेवियर साथ हैं. आमतौर पर वो मैग्नेटो के साथ रहती है. पर मैग्नेटो इस बार एपोकैलिप्स के साथ है. उसके चार घुड़सवारों में एक बनकर. मैग्नेटो चुगद है. बकलोली में हर बार उल्टे-सीधे लोगों का साथ देता है और अंत में पिन्नाता है. मिस्टीक के एपोकैलिप्स के साथ न होने की भी वजह है. एपोकैलिप्स ने मिस्टीक का सारा नील सोख लिया, खुद नीला हो गया है,मिस्टीक इंसानों जैसी नजर आ रही है.

ये है एपोकैलिप्स की सच्चाई!
पर सबसे मजे का हिस्सा वो जब अंत में प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर टकले नजर आते हैं और कैमरे से इतर कहीं और देख रहे होते हैं. कहां देख रहे होते हैं ये जानकर आपकी लौका लग जाएगी. वो डॉ. बत्रा के हेयर क्लीनिक का एड देख रहे होते हैं. एपोकैलिप्स और कोई नहीं डॉ. बत्रा हैं. जो सारी दुनिया को अपनी म्युटेंट शक्तियों से टकला कर रहे हैं ताकि सब उनके मेल कभी स्पैम में न पटक दें .
वुल्वेरिन का क्या?
पर एक सवाल जो सबके दिमाग में आ रहा है. इस फिल्म में अपना वुल्वेरिन है कि नहीं, जवाब हमने ह्यू जैकमैन से मांगा. जवाब तो नहीं सवाल पर प्रतिक्रिया ये आई है.

Source - Tumblr
















.webp?width=275)
.webp?width=120)


.webp?width=120)


