The Lallantop

सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' में राइटर का क्रेडिट क्यों नहीं दिया गया?

बताया जा रहा है कि ये 'किसी का भाई किसी की जान' के मेकर्स का जानबूझकर लिया हुआ फैसला है. वो फिल्म की रिलीज़ से पहले कोई लफड़ा नहीं चाहते.

Advertisement
post-main-image
'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर ल़ॉन्च इवेंट पर सलमान खान.

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का ट्रेलर आया. ठीक रिस्पॉन्स मिल रहा है. मगर लोगों को एक बात खल गई. Salman Khan की इस फिल्म में राइटर का क्रेडिट कहीं नज़र नहीं आता. इस पर सोशल मीडिया पर हल्ला कटना शुरू हुआ. अब इस पर मेकर्स का जवाब आया है. जो सुनकर ये लग रहा है कि इस फिल्म में जानबूझकर किसी को राइटर का क्रेडिट नहीं दिया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये फिल्म पहले 'कभी ईद कभी दीवाली' नाम से बन रहीव थी. इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करने वाले थे. इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी थी. जो कि तमिल फिल्म 'वीरम' से इंस्पायर्ड थी. हालांकि साजिद ने इसे अपने हिसाब से थोड़ा ट्विस्ट किया था. ये फिल्म शुरू होती, उससे पहले साजिद के प्रोडक्शन की 'बच्चन पांडे' रिलीज़ हुई. बुरी पिटी. उनके प्रोडक्शन की.पिछली फिल्म 'हीरोपंती 2' भी फ्लॉप रही थी. इसलिए साजिद ने 'कभी ईद कभी दीवाली' का काम रोक दिया. वो कोई और फिल्म बनाना चाहते थे. मगर सलमान को लगा कि ये फिल्म बननी चाहिए. इसलिए उन्होंने साजिद से इसके राइट्स खरीद लिए. और पिक्चर बना डाली.

बॉलीवुड हंगामा में सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट छपी. इसमें बताया गया कि सलमान फिल्म की रिलीज़ से पहले किसी तरह का बखेड़ा नहीं चाहते. इसलिए वो साजिद के नाम के ज़िक्र से बच रहे हैं. यही वजह है कि ट्रेलर और बाकी के प्रमोशनल मटीरियल में फिल्म के राइटर का नाम नहीं है. हालांकि फिल्म में साजिद नाडियाडवाला को इसका प्रॉपर क्रेडिट दिया जाएगा.

Advertisement

उसी रिपोर्ट में आगे बताया गया कि बेसिक प्लॉट साजिद ने ट्वीक किया था. मगर इस फिल्म के असल राइटर सलमान खान हैं. ये फिल्म उनके दिल के करीब है, इसलिए हर सीन के डायलॉग उनकी देखरेख में लिखे गए हैं. कुछ डायलॉग तो सलमान खान के दिमाग की ही उपज हैं. मगर सलमान राइटिंग का क्रेडिट लेने में इंट्रेस्टेड नहीं हैं. क्योंकि इस तरह की चीज़ें वो कमोबेश हर फिल्म के साथ करते हैं. हालांकि 'किसी का भाई किसी की जान' में उनका इनवॉल्वमेंट पिछली फिल्मों से ज़्यादा रहा है. फिर भी वो क्रेडिट नहीं लेंगे.

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान ने बताया कि फिल्म की ओरिजिनल स्क्रिप्ट अभी भी उनके पास ही पड़ी हुई है. यानी जो फिल्म बनी है, वो काफी इंप्रोवाइज़्ड तरीके से बनाई गई है. फिल्म कैसी बनी है, यो तो अपने 21 अप्रैल को पता चलेगा. जिस दिन ये पिक्चर रिलीज़ हो रही है. 'किसी का भाई किसी की जान' को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, वेंकटेश, जगतपति बाबू, शहनाज़ गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल जैसे एक्टर्स ने काम किया है. 

वीडियो: सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान की रिलीज़ से पहले ओटीटी के सेंसरशिप पर बात की है

Advertisement

Advertisement