The Lallantop

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' का टीज़र आ गया है : रणवीर सिंह का डायलॉग लीक

इस वीडियो में सैफ-अमृता की बेटी सारा भी पहली बार एक्टिंग करती दिख रही हैं.

Advertisement
post-main-image
'सिंबा' फिल्म के पोस्टर में झलकी मिल गई थी लेकिन अब इस टीज़र में दिख रहा है कि रणवीर सिंह की अदाकारी में ये कैरेक्टर कैसे बिहेव करता है.
'बाजीराव मस्तानी' के बाद अब दूसरी बार है कि रणवीर सिंह मराठी माणूस वाले एक्सेंट में नजर आने वाले हैं. ये लीक हो गया है उनकी अगली फिल्म के इस टीज़र में जो ताज़ा आया है.
उनकी ये फिल्म है 'सिंबा.' इस एक्शन-कॉमेडी के इंडिया शेड्यूल की शूटिंग बुधवार 6 जून को हैदराबाद के 'रामोजी फिल्म सिटी' में शुरू हो गई है. रणवीर सिंह इस फिल्म में एक मजाकिया और खतरनाक पुलिस इंस्पेक्टर का रोल कर रहे हैं. नाम भी खतरनाक है - संग्राम भालेराव.
इस फिल्म में उनके साथ हीरोइन बनी नजर आएंगी सारा अली खान. सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी जिनकी पहली फिल्म 'केदारनाथ' अभी आई नहीं है और उसका शूट शुरू होने से पहले 'सिंबा' साइन करने की वजह से डायरेक्टर अभिषेक कपूर उनके खिलाफ कोर्ट चले गए हैं. भले ही सारा की डेब्यू फिल्म न आई हो लेकिन वो कितनी अच्छी या बुरी एक्टिंग करती है ये हमें पता चल गया है. बुधवार शाम 'सिंबा' के सेट से रणवीर और सारा का एक वीडियो ट्विटर पर पहुंच गया है. इसे पोस्ट किया फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने. इसमें रणवीर, सारा, डायरेक्टर रोहित और करण स्पेशल एक्ट करते नज़र आ रहे हैं. यहां रणवीर पुलिस स्टेशन के सामने अपना डायलॉग बोल देते हैं और इस पर रोहित उनको टोकते हैं कि फिल्म का डायलॉग क्यों बोल रहे हो? और इस लीकेज का ध्यान आने पर रणवीर की घिग्गी बंध जाती है. बाद में सारा बोलती हैं कि 'क्या यहां पर सिंघम-3 की शूटिंग चल रही है?' क्योंकि इसमें भी हीरो पुलिसवाला है और महाराष्ट्रियन है. इस पर रोहित और रणवीर मिलकर सारा को उनकी मम्मी अमृता सिंह का नाम लेकर चिढ़ाते हैं. लास्ट में करण जौहर आकर अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट बताते हैं जो है 28 दिसंबर 2018. 'सिंबा' का पहला टीज़र : Also Read: बाहुबली-2 के बाद राइटर विजयेंद्र प्रसाद ने अब ये फिल्म लिखी है जो हर कोई देखेगा! ‘कृष’ 4 और 5 को बनाने को लेकर राकेश रोशन ने जो सोच लगाई है वो रिकॉर्ड तोड़ सकती है! सत्यजीत राय के 32 किस्से : इनकी फ़िल्में नहीं देखी मतलब चांद और सूरज नहीं देखे कैसे अनुपम खेर ने डायरेक्टर को धोखेबाज़, झूठा बोलकर अपने करियर की बेस्ट फिल्म हासिल की? शाहरुख खान की इस टी-शर्ट की कीमत जानकर चक्कर खा जाओगे बाहुबली-2 का ये कॉमिक एक्टर विदेश में इतना फेमस हो गया है कि साउथ में कॉमेडियन जलेंगे! जिस फिल्म के लिए पापा सैफ अली खान खुश हुए, उसी ने बेटी सारा को हाईकोर्ट पहुंचा दिया!  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement