The Lallantop

"पहले 10 मिनट में हार्ट अटैक आ जाएगा..." - टेस्ट स्क्रीनिंग में लहलहाया 'एवेंजर्स: डूम्सडे'

मार्वल स्टूडियो में फिल्म की तीन स्क्रीनिंग करवाई गई थी, जिसे लोगों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है.

Advertisement
post-main-image
'एवेंजर्स: डूम्सडे' का क्लैश 'ड्यून 3' से होगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मार्वल स्टूडियोज़ ने 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की तीन टेस्ट स्क्रीनिंग करवाई हैं, जिनमें फिल्म का पहला 10 मिनट दर्शकों के लिए शॉकिंग बताया जा रहा है।
  • यह फिल्म दो या उससे अधिक ग्रहों के टकराने की कहानी पर आधारित है, जिसमें ग्रहों की टक्कर के कारण वहां रहने वाले लोग बर्बाद हो जाते हैं।
  • मार्वल टीम दो हफ्ते के अंदर 'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' की शूटिंग शुरू करेगी, जिससे वे 'डूम्सडे' के पोस्ट क्रेडिट सीन को शूट कर पाएंगे।

दुनिया की सबसे महंगी फिल्म Avengers: Doomsday की हाइप सातवें आसमान पर है. ऐसे में मेकर्स ने इसे जांचने-परखने के लिए कुछ टेस्ट स्क्रीनिंग्स करवाई हैं. इन्हें मार्वल ऑफ़िशियल्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. बताया जा रहा है कि फिल्म का पहला 10 मिनट ही इतना शॉकिंग है कि दर्शकों का माथा घूम जाएगा.

Advertisement

मार्वल ने हर बार की तरह 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की भी टेस्ट स्क्रीनिंग शुरू कर दी है. इनमें से तीन का प्रबंध पिछले दिनों मार्वल स्टूडियोज़ में किया गया था. पॉपुलर फिल्म इन्साइडर डेनियल रिचमैन के मुताबिक,

"एवेंजर्स: डूम्सडे का पहला 10 मिनट लोगों को हार्ट अटैक दे देगा."

Advertisement
dooms
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ स्क्रीनिंग पर अपडेट. 

इस बयान से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म की शुरुआत में ही कुछ सुपरहीरोज़ की मौत हो सकती है. वैसे भी 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के एसेट्स में दो या इससे ज्यादा प्लैनेट्स का इन्कर्जन होता दिख रहा है. यहां इन्कर्जन मतलब दो ग्रहों के आपस में टकराने से है, जिसमें वहां रहने वाले लोग पूरी तरह बर्बाद हो जाते हैं. बताया जा रहा है कि ये टक्कर X-मैन यूनिवर्स और टॉबी मैग्वायर वाले स्पाइडरमैन के प्लैनेट्स में होगी. फिल्म के ट्रेलर में हमने X-मैन पर तो कुछ हद तक ऐसा होते देखा था. मगर टॉबी को लेकर दूर-दूर तक ऑफिशियली कोई अपडेट नहीं दी गई है.

रिपोर्ट तो ये भी है कि मार्वल वाले दो हफ्ते बाद 'डूम्सडे' का अगला पार्ट यानी 'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' की शूटिंग शुरू कर देंगे. इससे उन्हें 'डूम्सडे' का पोस्ट क्रेडिट सीन शूट करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा. पोस्ट क्रेडिट से ध्यान आया, हाल ही में री-रिलीज हुई 'एवेंजर्स: एंडगेम ऑनकोर' में चार नए सीन्स जोड़े गए हैं. मगर वो ग्लोबल रिलीज़ से पहले ही सोशल मीडिया पर लीक हो गए थे. इसलिए अगर आपने अब तक उन्हें नहीं देखा, तो यहीं रुक जाइए. आगे स्पॉइलर है.

बाकी, जानकारी ये है कि उन चार में से पहले में स्टीव रोजर्स और लोकी की मुलाकात हो रही. दूसरे में डॉक्टर डूम अपना मास्क तैयार कर रहा. तीसरे में वो ब्रूस बैनर यानी हल्क को अगवा कर रहा. वहीं चौथे में दो प्लैनेट्स का इन्कर्जन होता दिख रहा है. इन सीन्स का 'डूम्सडे' से सीधा कनेक्शन है. यही कारण है कि मेकर्स ने इन्हें 'एवेंजर्स: एंडगेम ऑनकोर' के साथ जोड़कर रिलीज़ किया है.

Advertisement

वीडियो: ‘ड्यून 3’ ने एडवांस बुकिंग से मारी बाज़ी, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ पर बढ़ा दबाव

Advertisement