The Lallantop

'द ग्रेट इंडियन शो' के लिए कपिल शर्मा जितनी फीस ले रहे, उतने में सलमान खान की पिक्चर बन जाए

'दी ग्रेट इंडियन कपिल शो' के बीच कपिल शर्मा ने दो फिल्मों की शूटिंग भी पूरी कर ली. जानिए कितनी है उनकी नेट वर्थ.

Advertisement
post-main-image
'दी ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीज़न इन दिनों नेटफ्लिक्स पर चल रहा है.

The Great Indian Kapil Show का तीसरा सीज़न आ चुका है. सोशल मीडिया पर इसके प्रीमियर एपिसोड की खूब चर्चा हो रही है, जिसमें Salman Khan आए थे. उतनी ही सुर्खियां इस शो के लिए कपिल की फीस की ख़बरें बटोर रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Kapil Sharma इसके एक एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं. इस तरह 13 एपिसोड वाले इस सीज़न के उन्होंने 65 करोड़ रुपये कमाए हैं. सियासत डेली की रिपोर्ट के मुताबिक़ शो के पहले सीज़न में भी उनकी फीस इतनी ही थी. दूसरे सीज़न में भी उन्होंने इतनी ही फीस ली और अब तीसरे सीज़न में भी उन्होंने यही अमाउंट बरकरार रखा. इस तरह तीनों सीज़न मिलाकर कपिल ने इस शो से 195 करोड़ रुपये कमाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘दी ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीज़न 21 जून को ऑन एयर हुआ. शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी हुई. वो अर्चना पूरन सिंह के साथ जज की सीट पर बैठे. शो के ओपनिंग एक्ट में कपिल शर्मा ने नवजोत सिंह सिद्धू की भारी-भरकम फीस पर चुटकी ली. और नेटफ्लिक्स को इतनी बड़ी रकम देने के लिए शुक्रिया कहा. कहा कि प्लैटफॉर्म की दरियादिली की बदौलत वो सिद्धू को शो पर वापस ला सके. यहीं से कपिल की फीस की चर्चाएं शुरू हुईं. ‘दी ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में कपिल के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और कीकू शारदा जैसे कलाकार भी शामिल हैं. शो के पहले एपिसोड में सलमान खान आए थे. इसी शो में उन्होंने अपनी हेल्थ प्रॉब्लम्स के बारे में बताया. आने वाले एपिसोड में ‘मेट्रो इन दिनों’ की कास्ट नज़र आएगी. क्रिकेटर अभिषेक सिंह, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और गौतम गंभीर भी शो के अगले एपिसोड्स में नज़र आएंगे. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ हर एपिसोड शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर आता है.

#इस शो पर किसकी कितनी नेट वर्थ

Advertisement

1. कपिल शर्मा  300 करोड़ रुपये 
2. अर्चना पूरन सिंह 235 करोड़ रुपये 
3. नवजोत सिंह सिद्धू 50 करोड़ रुपये 
4. कृष्णा अभिषेक 40 करोड़ रुपये 
5. कीकू शारदा 40 करोड़ रुपये 
6. सुनील ग्रोवर 21 करोड़ रुपये 
7. राजीव ठाकुर 12 करोड़ रुपये

(आंकड़े सियासत डेली की रिपोर्ट के मुताबिक़)

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीज़न थोड़ा और पहले आने वाला था. मगर दूसरे सीजन के बाद कपिल फिल्मों में व्यस्त हो गए. तीसरे सीज़न के पहले एपिसोड में उन्होंने बताया कि इस ब्रेक में उन्होंने दो फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली. एक फिल्म में वो नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ नज़र आएंगे. इसके अलावा वो अपनी डेब्यू फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ के सीक्वल में भी दिखलाई पड़ेंगे.

Advertisement

वीडियो: अब कपिल शर्मा पर क्यों भड़के मुकेश खन्ना?

Advertisement